'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
बिग बॉस 13 जीतते ही सिद्धार्थ पर उठे सवाल, नेहा कक्कड़ की नहीं हुई शादी, टीवी की हफ्ते की पांच खबरें
बिग बॉस 13 के विजेता बने सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस के 13वें सीजन को चार महीने बाद आखिरकार अपना विजेता मिल गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को हराकर बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही उन्होंने इनाम की राशि के रूप में 40 लाख रुपये भी जीते।
शुरू हुआ पारस-शहनाज का शो मुझसे शादी करोगे
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले के बाद 'बिग बॉस' के दो कंटेस्टेंट एक साथ एक ही शो कर रहे हैं। ये दोनों कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) हैं। इन दोनों के शो 17 फरवरी से शुरू हो चुका है। इस शो में शहनाज अपने लिए दूल्हा ढूंढेंगी तो वहीं पारस दूल्हा।
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की नहीं हुई शादी
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें नेहा और आदित्य फेरे लेते नजर आए थे। अब अपनी शादी को लेकर आदित्य नारायण ने चुप्पी तोड़ी है। आदित्य ने आईबी टाइम्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अगर मैं अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला लूंगा तो मैं खुद इसकी घोषणा करूंगा। शादी, मेरे लिए एक बहुत बड़ा फैसला है। मैं इसे छुपाऊंगा नहीं। सच ये है कि यह सब एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था। जिसे लोगों ने गंभीरता से ले लिया।'
'इंडियन आइडल 11' को मिले पांच प्रतियोगी
इस वीकेंड में इंडियन आइडल के शीर्ष पांच प्रतियोगी सीजन 11 की ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेगे। ये पांच प्रतियोगी हैं; नुसरत साहब की रूह के नाम से भी अपनी पहचान बनाने वाले भटिंडा के सनी हिन्दुस्तानी, लातूर से आए इंडियन आइडल के पावरहाउस रोहित राऊत, इकलौती महिला कंटेस्टेट कोलकाता की अंकोना मुखर्जी, अमृतसर का पंजाबी मुंडा रिधम कल्याण और इंडियन आइडल 11 के बाबूजी, अदरिज घोष।ग टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का 11वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चला है। इस वीकेंड में इंडियन आइडल के शीर्ष पांच प्रतियोगी सीजन 11 की ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेगे। ये पांच प्रतियोगी हैं; नुसरत साहब की रूह के नाम से भी अपनी पहचान बनाने वाले भटिंडा के सनी हिन्दुस्तानी, लातूर से आए इंडियन आइडल के पावरहाउस रोहित राऊत, इकलौती महिला कंटेस्टेट कोलकाता की अंकोना मुखर्जी, अमृतसर का पंजाबी मुंडा रिधम कल्याण और इंडियन आइडल 11 के बाबूजी, अदरिज घोष।