फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस का टीवी सितारों में बैठा ऐसा डर, इन कलाकारों ने तो छोड़ ही दिया शो

Sun, 09 Aug 2020 03:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 09 Aug 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
television actors who left shows due to corona virus outbreak
टीवी के इन सितारों ने छोड़ा शो - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को भी बदल कर रख दिया है। करीब चार महीने के बाद फिर से मुंबई में सीरियल की शूटिंग शुरू हो गई है। सेट पर सुरक्षा के तमाम उपाय अपनाए जा रहे हैं। इसके बावजूद कोरोना वायरस का ऐसा खौफ कलाकारों में बैठ गया कि उन्होंने शोज से किनारा करना ही बेहतर समझा। चलिए हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने कोरोना काल के दौरान शो छोड़ दिया। 

television actors who left shows due to corona virus outbreak
प्रियंका पुरोहित - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'तेरा क्या होगा आलिया' की मुख्य अभिनेत्री प्रियंका पुरोहित ने यह शो छोड़ दिया है। उन्होंने बताया था यह शो वो अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से छोड़ रही हैं। प्रियंका ने कहा था कि 'मुझे इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही थी लेकिन मैंने अपने मां की बीमारी की वजह से इसको छोड़ने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस की वजह से मैं कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती थी। अगर शूटिंग करते वक्त मैं इस वायरस से पीड़ित हो गई तो मुझे डर है कि कहीं मेरी मां को भी यह वायरस ना लग जाए। पिछले अक्टूबर में ही मैं अपने पिताजी को खो चुकी हूं।'

television actors who left shows due to corona virus outbreak
कुणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

'कसौटी जिंदगी की 2' के अभिनेता कुणाल ठाकुर ने शो को अलविदा कह दिया है। अनलॉक के बाद वो सेट पर वापस नहीं लौटे। कुणाल ने हाल ही में अपने दांत की सर्जरी कराई थी। उनका कहना था कि 'दांत की सर्जरी की वजह से मेरी इम्यूनिटी कमजोर हो रही है। ऐसे में शूटिंग पर जाना ठीक नहीं रहेगा। सब कुछ ठीक होने तक मैं घर पर रहना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
television actors who left shows due to corona virus outbreak
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'इश्क सुभान अल्लाह' की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने भी इस शो को छोड़ दिया है। इस शो को छोड़ने के लिए उन्होंने भी अपने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'लॉकडाउन के बाद शूटिंग फिर से शुरू होने के लिए बहुत कंफ्यूजन हो रहा था। मुझे किसी ने ठीक से जवाब नहीं दिया इस वजह से मैं अपने घर चंडीगढ़ से मुंबई आने के लिए कोई भी तारीख तय नहीं कर पाई। मेरे कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से मुझे इस शो को छोड़ना पड़ा। मैंने अपना फैसला चैनल को बता दिया और अच्छी बात है कि उन्होंने भी मेरी परेशानी को समझा।'

विज्ञापन
television actors who left shows due to corona virus outbreak
शिखा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'कुमकुम भाग्य' में आलिया का किरदार करने वालीं शिखा सिंह ने भी शो को अलविदा कह दिया। उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से शो छोड़ा है। शिखा हाल ही में मां बनी हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि इस दौरान बाहर जाना उनके बच्चे के लिए ठीक नहीं है। इस वजह से शिखा ने शो को छोड़ने का फैसला किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed