फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे पर्दे पर किन्नर का किरदार निभा चुके हैं ये सेलेब्स, अदाकारी के दम पर बटोरी वाहवाही

Sun, 31 May 2020 10:06 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 31 May 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Television Actors Who Dare To Play Transgender Character In TV Serials Ujjwal Chopra Vishwajeet Pradhan Murli Sharma
अभिनेताओं ने निभाया किन्नर का किरदार - फोटो : Social Media

चाहें छोटा पर्दा हो या फिर बड़ा पर्दा, स्क्रिप्ट की मांग के मुताबिक सितारों को अलग अलग किरदार निभाने पड़ते हैं। कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो निभाना काफी आसान होता है तो वहीं कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जिन्हें निभाना आसान नहीं होता है। ऐसे ही चुनौती भरे किरदारों में शामिल है पर्दे पर किन्नर का किरदार निभाना। बड़े पर्दे पर तो कई बार कई सेलेब्स को किन्नर के किरदार में देखा गया है। लेकिन इस मामले में टेलीविजन सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे। टेलीविजन में भी ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने बखूबी इस किरदार को निभाया है। इस पैकेज में हम आपको बताएंगे उन टेलीविजन अभिनेताओं के बारे में जो छोटे पर्दे पर किन्नर के किरदार में नजर आ चुके हैं...

Television Actors Who Dare To Play Transgender Character In TV Serials Ujjwal Chopra Vishwajeet Pradhan Murli Sharma
उज्जवल चोपड़ा - फोटो : Social Media

उज्जवल चोपड़ा- गुलाल
उज्जवल चोपड़ा वैसे तो कई टेलीविजन सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड्स में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए देखा गया है। उज्जवल ने भी स्टार प्लस के धारावाहिक 'गुलाल' में किन्नर का किरदार निभाया था। जो देवी मां का बहुत बड़ा भक्त रहता है।

Television Actors Who Dare To Play Transgender Character In TV Serials Ujjwal Chopra Vishwajeet Pradhan Murli Sharma
अमित डोलावत - फोटो : सोशल मीडिया

अमित डोलावत- फियर फाइल्स
टेलीविजन अभिनेता अमित डोलावत कई टेलीविजन शो में नजर आ चुके हैं। अमित भी किन्नर का किरदार निभाने से जरा नहीं कतराए। उन्होंने जी टीवी के हॉरर शो 'फियर फाइल्स: डर की सच्ची तस्वीर' के एक एपिसोड में किन्नर का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Actors Who Dare To Play Transgender Character In TV Serials Ujjwal Chopra Vishwajeet Pradhan Murli Sharma
मुरली शर्मा - फोटो : Social Media

मुरली शर्मा- रिश्ते
फिल्मों में या टेलीविजन सीरियल्स में मुरली शर्मा को अक्सर निगेटिव किरदार निभाते हुए ही देखा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने भी छोटे पर्दे पर किन्नर का किरदार निभाया है। मुरली ने जी टीवी के धारावाहिक 'रिश्ते' के एक एपिसोड में किन्नर का किरदार निभाया है जिसका नाम रामकली रहता है।

विज्ञापन
Television Actors Who Dare To Play Transgender Character In TV Serials Ujjwal Chopra Vishwajeet Pradhan Murli Sharma
ध्रुव भंडारी - फोटो : सोशल मीडिया

ध्रुव भंडारी- रक्त संबंध
प्रचलित अभिनेता मोहन भंडारी के बेटे ध्रुव भंडारी ने भी अभिनय की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमा लिया है। ध्रुव इससे पहले इमेजिन टीवी के धारावाहिक 'रक्त संबंध' में नजर आए थे। इस धारावाहिक में ध्रुव मोस्ट एलिजिबल बैचलर थे। लेकिन बाद में पता चलता है कि वो एक किन्नर रहते हैं। ध्रुव ने भी इस किरदार को बखूबी निभाया था और इसके लिए वाहवाही भी खूब बटोरी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed