एकता कपूर की मशहूर फ्रैंचाइजी 'नागिन 6' फेम अभिनेत्री और टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। लेकिन आज इनकी चर्चा होना लाजमी है क्योंकि आज इस खूबसूरत बाला का जन्मदिन है। तेजस्वी के इस दिन को खास बनाने के लिए उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण ने अपनी लेडी लव के लिए गोवा में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इंटरनेट पर छाया यह वीडियो नेटिजन्स को कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने बर्थडे गर्ल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अपने जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।
Tejasswi Prakash: तेजस्वी को जन्मदिन पर करण के साथ इश्क फरमाना पड़ा भारी, ट्रोल्स के निशाने पर आईं अभिनेत्री
करण की गोद में तेजस्वी
पिछले दिनों तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। तभी से फैन्स यही मान रहे थे कि इस बार तेजस्वी प्रकाश का जन्मदिन खास होने वाला है। कल रात वायरल हुए वीडियो से पता लगा कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस वक्त गोवा में हैं। वहां पर करण ने तेजस्वी के लिए शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें दोनों एक साथ बहुत खुश लग रहे हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह इस वीडियो की वजह से ट्रोलिंग का शिकार दो जाएंगे। दरअसल सामने आए वीडियो में तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और मीडिया के कैमरों को देखते ही वह बच्चों की तरह चिल्लाने लगती हैं। तेजस्वी प्रकाश का ऐसा रिएक्शन देखकर लोग खुद को उनकी टांग खींचने से रोक नहीं पा रहे हैं।
फैंस ने बुलाया अटेंशन सीकर
तेजस्वी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए करण की मेहनत खराब होती दिख रही है क्योंकि अभिनेत्री अपने रिएक्शन के चलते नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए कभी बच्ची तो कभी ना समझ कहकर बुला रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,"हमेशा 2 साल की बच्ची बनी रहती हो।" दूसरा तेजस्वी के साथ-साथ करण को भी निशाने पर लेते हुए लिखता है,"इन दोनों का शो ऑफ कभी खत्म ही नहीं होता।" वहीं एक अन्य ने तो उनके बिहेवियर पर सवाल उठाते हुए लिखा,"'मैं खुश हूं आप लोगों के लिए लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि लोगों के बीच किस तरह से बिहेव करना चाहिए। आप दोनों बच्चे तो हो नहीं।" इतना ही नहीं कुछ लोग तो उन्हें अटेंशन सीकर तक बता रहे हैं।
आयुष्मान संग प्यार फरमाती नजर आएंगी तेजस्वी
तेजस्वी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' में लीड रोल निभाती हुई नजर आ रही हैं। इस सुपरनैचुरल फैंटेसी में काम करने के साथ ही तेजस्वी के अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने की भी खबरें हैं। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही अभिनेता के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती हैं।