फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: कभी चार हजार की नौकरी करते थे तन्मय, 'बाघा' बनते ही घर-घर में छाए

Tue, 08 Jun 2021 09:05 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 08 Jun 2021 09:05 AM IST
विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ulta Chashma fame Tanmay Vekaria aka baga onced Earned 4000 Rupees Montly
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram

मेहनत की एक खास बात है कि वो कभी व्यर्थ नहीं जाती। कोई ज़िंदगी से थक कर हार मान लेता है, तो कोई तब तक मेहनत करता है जब तक वो उस मुकाम को हासिल न कर ले जो उसने सोचा है। लेकिन उस सफलता को हासिल करने के लिए भी धैर्य की बहुत जरूरत होती है। जब भी कोई नामी व्यक्ति हमारे सामने आता है तो हम उसकी किस्मत की बात करते हैं, लेकिन अक्सर भूल जाते हैं कि उस मुकाम पर पहुंचने के लिए उस शख्स की कड़ी मेहनत है। आज हम आपको एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज घर-घर में लोकप्रिय हैं लेकिन एक समय था जब अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए ये महज चार हजार रुपए कमाते थे।



बाघा नाम से लोगों के बीच मशहूर हैं

चार हजार की कमाई करने से लेकर दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने वाला ये शख्स, सोनी सब पर प्रसारित होने वाले शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा की भूमिका निभाने वाले तन्मय वेकारिया हैं। जो इस शो में जेठालाल की दुकान पर काम करता है। आप ये तो निश्चित रूप से जानते हैं कि बाघा कौन हैं लेकिन इस भूमिका को पाने के लिए तन्मय ने कितना इंतजार किया और क्या-क्या मशक्कत की इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

Tarak Mehta Ka Ulta Chashma fame Tanmay Vekaria aka baga onced Earned 4000 Rupees Montly
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram
बाघा का किरदार पाने के लिए कि कड़ी मेहनत
 

पहले से ही विख्यात शो में अपनी अलग जगह बनाना काफी मुश्किल काम होता है और ऐसा ही मुश्किल रास्ता तन्मय ने तय किया। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बाघा' को देखकर हम हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। लेकिन उन्हें किरदार आसानी से नहीं मिला, बल्कि इसके लिए उन्होंने बहुत पापड़ बेले हैं। बाघा से पहले वो चार अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं। जिसमें इंस्पेक्टर से लेकर टैक्सी ड्राइवर, टीचर और ऑटो ड्राइवर की भूमिका शामिल हैं। लेकिन कई ऑडिशन देने के बाद साल 2010 में तन्मय को 'बाघा 'का किरदार निभाने का मौका मिला। तन्मय ने इस किरदार को पूरे दिल से जिया और इसमें जान डाल दी। आज वह घर-घर में बाघा के नाम से मशहूर हैं।

Tarak Mehta Ka Ulta Chashma fame Tanmay Vekaria aka baga onced Earned 4000 Rupees Montly
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram

15 साल तक गुजराती थिएटर में किया काम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा मिलने से पहले तन्मय का संघर्ष भरा एक सफर रहा है। इस अभिनेता ने टीवी सीरियल में छोटे-छोटे किरदारों के अलावा 15 साल तक थिएटर में बतौर कलाकार काम किया। तन्मय गुजरात के रहने वाले हैं और उनके पिता का नाम अरविन्द वेकारिया है। तन्मय के पिता के खुद भी अभिनेता रह चुके हैं और उन्होंने कई गुजराती नाटकों में काम किया। पिता के अभिनेता होने के बावजूद भी तन्मय का 'बाघा' बनने तक का अपना एक संघर्ष भरा और शानदार सफर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ulta Chashma fame Tanmay Vekaria aka baga onced Earned 4000 Rupees Montly
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram

बैंक में करते थे 4 हजार की मामूली नौकरी
 

मनोरंजन के क्षेत्र में आने से पहले इस अभिनेता की अगर बीते जीवन की बात की जाए तो वह एक बैंक में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य करते थे। वहां पर उन्हें मात्र 4 हजार रुपए तनख्वाह मिलती थी। जिससे वो अपना घर खर्च चलाते थे। लेकिन तन्मय के पिता एक अभिनेता थे और तन्मय भी उन्हीं की तरह कलाकार बनना चाहते थे। यही एकमात्र वजह थी कि इस अभिनेता ने अपने आप को मनोरंजन क्षेत्र में उतारा और पिता के साथ थिएटर में एक्टिंग करने लगे। एक लंबे समय और कई छोटे-मोटे किरदार  निभाने के बाद इस अभिनेता की मेहनत रंग लाई और आज हर कोई इस अभिनेता को बाघा के रूप में जानता है।

विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ulta Chashma fame Tanmay Vekaria aka baga onced Earned 4000 Rupees Montly
तन्मय वेकारिया - फोटो : Instagram

13 साल से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का कर रहा है मनोरंजन

साल 2008 में सोनी सब पर शुरू हुआ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' न सिर्फ हमारे देश में लोगो का पसंदीदा शो है, बल्कि विदेश में भी इस कॉमेडी शो ने अपनी खास जगह बनाई है। इस शो को 13 साल हो चुके हैं और सबसे खास बात ये है कि हर साल के साथ यह शो अपने दर्शकों का मनोरंजन भी दोगुना कर रहा है। टीआरपी के मामले में भी इस शो ने हमेशा सर्वोच्च 10 में अपनी जगह कायम रखी है। इस शो के जेठालाल से लेकर, बबीता, दया, कोमल भाभी, भिड़े, पोपटलाल, तारक मेहता और बाघा जैसे किरदार खुद में एक मिसाल हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस सीरियल का दीवाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed