{"_id":"607accd65cd01661444a33f4","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-producer-asit-modi-reveals-about-dayaben-comeback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'शो में दयाबेन तो आएंगी चाहे नई या पुरानी', प्रोड्यूसर असित मोदी का बयान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'शो में दयाबेन तो आएंगी चाहे नई या पुरानी', प्रोड्यूसर असित मोदी का बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 17 Apr 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
असित मोदी, दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार और उनका दमदार अभिनय रहा है। वहीं शो का पसंदीदा किरदार यानी दयाबेन अका दिशा वकानी की वापसी को लेकर पिछले कुछ वक्त से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन साफ तौर पर कुछ सामने नहीं आया है। वहीं दिशा के शो छोड़ने की खबरों के बीच उनकी वापसी को लेकर भी प्रोड्यूसर ने कहा था कि दिशा जल्द ही शो में नजर आएंगी। इन्हीं सब खबरों के बीच एक बार शो के प्रोड्यूसर का बयान सुर्खियों में आ गया है।
2 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दिशा वकानी के फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा है, 'सच कहूं तो मैं भी दिल से यही चाहता हूं कि ओरिजिनल दयाबेन यानी दिशा वकानी ही वापस आ जाएं और उसके लिए मैं और मेरी पूरी टीम पूरी कोशिशें कर रहे हैं।'
3 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
असित मोदी ने आगे बताया, 'दिशा का बच्चा हो जाने के बाद हमने सोचा कि वो बड़ा हो जाए और उन्हें भी मदरहुड एन्जॉय करने का समय दिया जाना चाहिए। हमें इस बात से जरा भी दिक्कत नहीं थी। हालांकि फैंस को उनकी वापसी का इंतजार था लेकिन फिर भी वो शो को पसंद करते थे। अब मैं मानता हूं कि शो में दयाबेन की जरूरत है। कोविड के समय में थोड़ा हम भी अटके हुए है लेकिन एक या दो महीने में आपको खुशखबरी ही मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
असित ने यह भी कहा, 'जो प्यार दिशा को दयाबेन के रूप में मिला, वह तो मिलना बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि दिशा फैंस के प्यार का सम्मान करेंगी और वापस आने का सोचेंगी। हालांकि अगर दिशा अपने वापस ना आने की वजह बताएंगी तो मैं उसके लिए भी हल निकालूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
असित आगे कहते हैं कि 'अब दयाबेन को तो शो में लाना ही होगा। फिल्हाल हम कोविड के समय में थोड़ी सावधानी बरत रहे हैं लेकिन माहौल में थोड़ा सुधार आते ही दयाबेन भी वापस आ जाएंगी। चाहे पुरानी (दिशा वकानी) या फिर हमें नई दयाबेन की एंट्री करानी पड़े।' अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिशा वकानी की ही एंट्री होती है या कोई नया चेहरा देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।