फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'शो में दयाबेन तो आएंगी चाहे नई या पुरानी', प्रोड्यूसर असित मोदी का बयान

Sat, 17 Apr 2021 05:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Apr 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Producer Asit Modi REVEALS about dayaben comeback
असित मोदी, दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार और उनका दमदार अभिनय रहा है। वहीं शो का पसंदीदा किरदार यानी दयाबेन अका दिशा वकानी की वापसी को लेकर पिछले कुछ वक्त से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन साफ तौर पर कुछ सामने नहीं आया है। वहीं दिशा के शो छोड़ने की खबरों के बीच उनकी वापसी को लेकर भी प्रोड्यूसर ने कहा था कि दिशा जल्द ही शो में नजर आएंगी। इन्हीं सब खबरों के बीच एक बार शो के प्रोड्यूसर का बयान सुर्खियों में आ गया है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Producer Asit Modi REVEALS about dayaben comeback
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दिशा वकानी के फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा है, 'सच कहूं तो मैं भी दिल से यही चाहता हूं कि ओरिजिनल दयाबेन यानी दिशा वकानी ही वापस आ जाएं और उसके लिए मैं और मेरी पूरी टीम पूरी कोशिशें कर रहे हैं।'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Producer Asit Modi REVEALS about dayaben comeback
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

असित मोदी ने आगे बताया, 'दिशा का बच्चा हो जाने के बाद हमने सोचा कि वो बड़ा हो जाए और उन्हें भी मदरहुड एन्जॉय करने का समय दिया जाना चाहिए। हमें इस बात से जरा भी दिक्कत नहीं थी। हालांकि फैंस को उनकी वापसी का इंतजार था लेकिन फिर भी वो शो को पसंद करते थे। अब मैं मानता हूं कि शो में दयाबेन की जरूरत है। कोविड के समय में थोड़ा हम भी अटके हुए है लेकिन एक या दो महीने में आपको खुशखबरी ही मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Producer Asit Modi REVEALS about dayaben comeback
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

असित ने यह भी कहा, 'जो प्यार दिशा को दयाबेन के रूप में मिला, वह तो मिलना बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि दिशा फैंस के प्यार का सम्मान करेंगी और वापस आने का सोचेंगी। हालांकि अगर दिशा अपने वापस ना आने की वजह बताएंगी तो मैं उसके लिए भी हल निकालूंगा।'

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Producer Asit Modi REVEALS about dayaben comeback
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

असित आगे कहते हैं कि 'अब दयाबेन को तो शो में लाना ही होगा। फिल्हाल हम कोविड के समय में थोड़ी सावधानी बरत रहे हैं लेकिन माहौल में थोड़ा सुधार आते ही दयाबेन भी वापस आ जाएंगी। चाहे पुरानी (दिशा वकानी) या फिर हमें नई दयाबेन की एंट्री करानी पड़े।' अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिशा वकानी की ही एंट्री होती है या कोई नया चेहरा देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed