{"_id":"5cb00ad9bdec224b9d4f79c1","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-may-these-3-actors-play-disha-vakani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता..' में 'दयाबेन' की छुट्टी होते ही मेकर्स का बड़ा फैसला, इन 3 एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता..' में 'दयाबेन' की छुट्टी होते ही मेकर्स का बड़ा फैसला, इन 3 एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सब टीवी के पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फैंस दिशा वकानी के वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरें हैं कि प्रोड्यूसर्स ने दिशा वकानी के किरदार के लिए तलाश शुरू कर दी है। मेकर्स चाहते हैं कि दयाबेन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस हूबहू दिशा वकानी जैसी हों जिससे दर्शकों को उनकी कमी महसूस ना हो।
2 of 5
Disha Vakani
- फोटो : social media
पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि दयाबेन का किरदार किसी नई एक्ट्रेस को दिया जाएगा लेकिन अब जो ताजा जानकारी आई है उसके मुताबिक, मेकर्स कोई रिस्क नहीं उठाना चाहते हैं। शो में एक ऐसी एक्ट्रेस को लाया जा रहा है जिसने पहले से ही अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच धाक जमाई है।
3 of 5
Shilpa Shinde
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दयाबेन का किरदार निभाने के लिए जिस नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे। शिल्पा ने बिग बॉस के बाद खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब देखना होगा कि अगर शिल्पा को दयाबेन का किरदार मिलता है तो वो दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sugandha Mishra
- फोटो : social media
मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा भी मेकर्स की लिस्ट में शामिल हैं। सुगंधा एक अच्छी मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं ऐसे में दयाबेन की आवाज में बोलना उनके लिए आसान होगा। इससे पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने मीडिया से बात करते हुए दिशा वकानी को लेकर बड़ा एलान किया था। असित मोदी ने कहा- 'दिशा अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। उनकी जगह नए चेहरे की तलाश की जा रही है। दयाबेन के चेहरे के लिए तीन चेहरों का चुनाव किया है। उन्हीं में से एक दयाबेन के रूप में शो में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
5 of 5
sumona
इस लिस्ट में जो तीसरा नाम है वो हैं सुमोना चक्रवर्ती। कपिल के शो से घर-घर में लोकप्रिय हुईं सुमोना को इस किरदार के लिए परफेक्ट माना जा रहा है। देखना होगा कि वो इस किरदार को प्राथमिकता देती हैं या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।