TMKOC: हे मां माताजी! दयाबेन को हो गया कैंसर? जेठालाल ने बताया क्या है सच्चाई
हाल ही में खबर आई है कि दिशा वकानी को गले का कैंसर हो गया है। कहा जा रहा है कि शो में लंबे समय तक उनकी अजीबोगरीब आवाज के कारण दिशा वकानी को यह समस्या हुई है। लेकिन रील लाइफ में दयाबेन के पति जेठालाल ने इस बारे में खुलासा किया है। मीडिया हाउस से बाचतीत के दौरान दिलीप जोशी ने बताया कि उनके पास सुबह से लगातार फोन आ रहे हैं।
Bigg Boss 16: स्वाति मालीवाल को मिली बलात्कार की धमकी, साजिद खान के खिलाफ उठाया था कदम
दिलीप जोशी का कहना है कि हर बार किसी ऊटपटांग खबर को फैलाने की जरूरत नहीं है। दिलीप जोशी ने आगे कहा मुझे लगता है कि इसको बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि ये सब अफवाह है, और इसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। बता दें कि दिशा वकानी के फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि दिलीप जोशी ने बता दिया है कि उनको कुछ नहीं हुआ है और अभिनेत्री ठीक हैं।
KBC 14: करोड़पति बनने के बाद भी शाश्वत घर नहीं ले जा सके एक करोड़ का चेक, मां को याद कर फूट-फूट कर रोए
बता दें कि अब तक इस बारे में दिशा वकानी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दिशा काफी लंबे समय से शो से गायब चल रही हैं। उनके जाने के बाद अब तक शो के निर्माता असित मोदी को दयाबेन के लिए कोई चेहरा नहीं मिल पाया है। वहीं फैंस भी उनको काफी मिस कर रहे हैं।