फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: स्वाति मालीवाल को मिली दुष्कर्म की धमकी, साजिद खान के खिलाफ उठाया था कदम

Wed, 12 Oct 2022 12:59 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 12 Oct 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
DCW Chief Receives Rape Threats After Seeking Sajid Khan Removal from Salman Khan Bigg Boss 16
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीटू आरोपी साजिद खान के खिलाफ केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखना स्वाति मालीवाल को भारी पड़ रहा है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को इस बात की जानकारी दी कि उन्हें दुष्कर्म की धमकी मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तभी से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर चेतावनी दी जा रही हैं।

DCW Chief Receives Rape Threats After Seeking Sajid Khan Removal from Salman Khan Bigg Boss 16
स्वाति मालीवाल - फोटो : एएनआई

इतना ही नहीं स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से उन लोगों को गिरफ्तार करने की भी मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें दुष्कर्म की धमकी दी थी। स्वाति ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा, "जब से मैंने साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए आई एंड बी मंत्री को पत्र लिखा है, तब से मुझे इंस्टाग्राम पर दुष्कर्म की धमकी मिल रही है। जाहिर है, वह हमारा काम रोकना चाहते हैं। मैं दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत कर रही हूं। प्राथमिकी दर्ज करें और जांच करें। जो लोग भी इनके पीछे हैं उन्हें गिरफ्तार करें।"
 

DCW Chief Receives Rape Threats After Seeking Sajid Khan Removal from Salman Khan Bigg Boss 16
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने हाल ही में साजिद खान के खिलाफ ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती हैं। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गयी है, जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएं'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
DCW Chief Receives Rape Threats After Seeking Sajid Khan Removal from Salman Khan Bigg Boss 16
साजिद खान - फोटो : social media

बता दें कि काफी लंबे समय के बाद साजिद खान ने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। जब साजिद खान पर कई महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, इसके बाद साल 2018 में इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) द्वारा साजिद को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। बिग बॉस में साजिद की एंट्री पर कई फिल्मी हस्तियों ने भी उनपर सवाल उठाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed