फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: दयाबेन की तबीयत का सुन सामने आए जेठा और सुंदरलाल, बाेले- मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि...

Wed, 12 Oct 2022 06:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 12 Oct 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Dayaben Disha Vakani jethalal sunder asit modi
तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में दया बेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दया बेन उर्फ दिशा वकानी को गले का कैंसर हो गया, जिसके बाद से ही उनके फैंस की खबर परेशान हो गए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर हैशटैग दिशा वकानी ट्रेंड होने लगा है। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। इसी बीच जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी का रिएक्शन सामने आया है।

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Dayaben Disha Vakani jethalal sunder asit modi
जेठालाल और दयाबेन - फोटो : सोशल मीडिया

शो में उनके पति जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा, 'रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद से ही मुझे कई फोन कॉल्स आ रहे हैं। हर कोई दिशा वकानी के तबीयत के बारे में जानने के लिए कॉल कर रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह खबर झूठी है, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है’।

टीना दत्ता पर लगा अब्दु का शोषण करने का आरोप, यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Dayaben Disha Vakani jethalal sunder asit modi
सुंदरलाल और दयाबेन - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में उनके भाई का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी ने भी इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इन्हें कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा, दिशा बिल्कुल स्वस्थ और ठीक हैं उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है, यह बेसिर पैर की अफवाहें हैं।

सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल का ट्रेलर रिलीज, बॉडी शेमिंग का मुद्दा उठाती है फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Dayaben Disha Vakani jethalal sunder asit modi
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : Instagram

वहीं इस शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने भी इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा, ‘मैं अक्शर दिशा के साथ टच में रहता हूं, मुझे नहीं लगता कि इन खबरों में जरा सी भी सच्चाई है। हम दोनों आसपास ही रहते हैं, हाल ही में हमने उनकी बेटी की कथक क्लासेस के बारे में बात की थी।'

लेट नाइट पार्टी में दिखे अक्षय तो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी, बोले- अब सुबह जल्दी कैसे उठोगे?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed