तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में दया बेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दया बेन उर्फ दिशा वकानी को गले का कैंसर हो गया, जिसके बाद से ही उनके फैंस की खबर परेशान हो गए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर हैशटैग दिशा वकानी ट्रेंड होने लगा है। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। इसी बीच जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी का रिएक्शन सामने आया है।
TMKOC: दयाबेन की तबीयत का सुन सामने आए जेठा और सुंदरलाल, बाेले- मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि...
शो में उनके पति जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा, 'रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद से ही मुझे कई फोन कॉल्स आ रहे हैं। हर कोई दिशा वकानी के तबीयत के बारे में जानने के लिए कॉल कर रहा है। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह खबर झूठी है, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है’।
टीना दत्ता पर लगा अब्दु का शोषण करने का आरोप, यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में उनके भाई का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी ने भी इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इन्हें कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा, दिशा बिल्कुल स्वस्थ और ठीक हैं उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है, यह बेसिर पैर की अफवाहें हैं।
सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल का ट्रेलर रिलीज, बॉडी शेमिंग का मुद्दा उठाती है फिल्म
वहीं इस शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने भी इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा, ‘मैं अक्शर दिशा के साथ टच में रहता हूं, मुझे नहीं लगता कि इन खबरों में जरा सी भी सच्चाई है। हम दोनों आसपास ही रहते हैं, हाल ही में हमने उनकी बेटी की कथक क्लासेस के बारे में बात की थी।'
लेट नाइट पार्टी में दिखे अक्षय तो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी, बोले- अब सुबह जल्दी कैसे उठोगे?