फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: 'तारक मेहता' की तलाश हुई खत्म! ये अभिनेता निभाएगा शैलेश लोढ़ा का किरदार

Mon, 22 Aug 2022 05:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma Jaineeraj Rajpurohit to to play taarak Mehta after Shailesh Lodha
जयनीरज राजपुरोहित, शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो ने हाल ही में 14 साल पूरे किए हैं। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह शो लोगों के बीच उतना ही पॉपुलर है, जितना पहले हुआ करता था। बीते कुछ समय में इस शो में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। क्योंकि शो के कई अहम कलाकार अब इस शो को छोड़ कर जा चुके हैं। ऐसे में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता बिना इन कलाकारों के भी दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कहीं न कहीं दर्शकों को इन कलाकारों की कमी खलती है। हाल ही में शैलेश लोढ़ा ने शो को छोड़ा था, जिसके बाद से मेकर्स उनके रिप्लेसमेंट को ढूंढ रहे थे। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार लग रहा है कि मेकर्स की तलाश के साथ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma Jaineeraj Rajpurohit to to play taarak Mehta after Shailesh Lodha
जयनीरज राजपुरोहित - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी दिनों से शो के लिए 'तारक मेहता' को चल रही मेकर्स की ढूंढ अब समाप्त हो गई है। सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आखिरकार मेकर्स को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए नए तारक मेहता मिल गए हैं। आसित कुमार मोदी की तलाश अभिनेता जयनीरज राजपुरोहित पर जाकर खत्म हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स उनके नाम के बारे में सोच रहे हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma Jaineeraj Rajpurohit to to play taarak Mehta after Shailesh Lodha
जयनीरज राजपुरोहित - फोटो : सोशल मीडिया

'बालिका वधु', 'लागी तुमसे लगन' और 'मिले जब हम तुम' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके जयनीरज राजपुरोहित फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अभिनेता 'ओह माय गॉड', 'आउटसोर्स' और 'सलाम वेनकी' जैसी फिल्मों में भी काम करते दिखाई दे चुके हैं।  हालांकि, अभी तक शो के निर्माताओं या जयनीरज राजपुरोहित की तरफ से इस बारे में कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma Jaineeraj Rajpurohit to to play taarak Mehta after Shailesh Lodha
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शैलेश लोढ़ा ने कुछ ही समय पहले शो से एग्जिट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलेश ने इस शो को इसलिए छोड़ा था, क्योंकि वह अब नए प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते थे। वह इस शो की वजह से बाकी किसी भी सीरियल में काम नहीं कर पा रहे थे। इसी कारण से उन्होंने शो को इतने लंबे समय बाद अलविदा कह दिया। शैलेश से पहले दिशा वकानी, नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed