फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12 को मिल गया पहला फाइनलिस्ट, सभी को धूल चटा इस कंटेस्टेंट ने जीता टिकट टू फिनाले

Thu, 06 Dec 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
surbhi rana wins ticket to finale in bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 के फाइनल का बिगुल अब बज चुका है और ऐसे में शो में कंटेस्टेंट के लिए फाइनल में पहुंचने के लिए नई-नई चुनौतियां पेश की जा रही है। बीते बुधवार घर में हुए स्कूल बस लक्जरी टास्क में कड़ी मशक्कत करने के बाद सुरभि राणा घर की नई कैप्टन बन गई हैं। इसके साथ ही उन्हें फिनाले का भी टिकट मिल गया है...

surbhi rana wins ticket to finale in bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि स्कूल बस लक्जरी टास्क से पहले ही बिग बॉस ने यह ऐलान कर दिया था कि जो इस टास्क में विजयी होगा वो ना सिर्फ घर का अगला कैप्टन बनेगा बल्कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में भी शामिल हो जाएगा। साथ ही पिछले टास्क में घटी प्राइज मनी भी बढ़ जाएगी। बता दें कि इस टास्क के सफलतापूर्वक होने से शो की अब ईनामी राशि 45 लाख 35 हजार हो चुकी है। 

surbhi rana wins ticket to finale in bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि टास्क के अंत में रोहित, सोमी और सुरभि ही बस में बचे थे। लेकिन सोमी के भी टास्क से बाहर होने के चलते रोहित और सुरभि इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार बन गए। लेकिन बताया जा रहा है कि सुरभि ने रोहित को मात दे कैप्टेंसी हासिल कर ली है और सीधे फाइनल में पहुंच गई हैं। वह फाइनल के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
surbhi rana wins ticket to finale in bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, सुरभि घर की नई कैप्टन बनने जा रही हैं। इससे पहले भी सुरभि घर की कैप्टन रह चुकी हैं। उस दौरान दीपिका और श्रीसंथ ने उनका सपोर्ट किया था हालांकि घर में कई बार दोनों के बीच झगड़े भी देखने को मिले। लेकिन दीपिका, सुरभि की कैप्टेंसी से खुश नहीं दिखीं थी। ऐसे में जब सुरभि दोबारा कैप्टन बनेंगी तो दीपिका का क्या रुख होगा ये देखने वाली बात होगी। आपको बता दें कि दीपिका और श्रीसंथ के बीच बिग बॉस के घर में भाई-बहन का रिश्ता है। 

विज्ञापन
surbhi rana wins ticket to finale in bigg boss 12
bigg boss - फोटो : bigg boss

आखिर में आपको बता दें कि पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्य भी इस हफ्ते नॉमिनेशन के कंटघरे में ही रहेंगे। इसमें रोमिल, दीपक, दीपिका, जसलीन और मेघा का नाम शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed