{"_id":"5c08f727bdec2241754a2fe7","slug":"surbhi-rana-wins-ticket-to-finale-in-bigg-boss-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 को मिल गया पहला फाइनलिस्ट, सभी को धूल चटा इस कंटेस्टेंट ने जीता टिकट टू फिनाले","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12 को मिल गया पहला फाइनलिस्ट, सभी को धूल चटा इस कंटेस्टेंट ने जीता टिकट टू फिनाले
Thu, 06 Dec 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के फाइनल का बिगुल अब बज चुका है और ऐसे में शो में कंटेस्टेंट के लिए फाइनल में पहुंचने के लिए नई-नई चुनौतियां पेश की जा रही है। बीते बुधवार घर में हुए स्कूल बस लक्जरी टास्क में कड़ी मशक्कत करने के बाद सुरभि राणा घर की नई कैप्टन बन गई हैं। इसके साथ ही उन्हें फिनाले का भी टिकट मिल गया है...
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि स्कूल बस लक्जरी टास्क से पहले ही बिग बॉस ने यह ऐलान कर दिया था कि जो इस टास्क में विजयी होगा वो ना सिर्फ घर का अगला कैप्टन बनेगा बल्कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में भी शामिल हो जाएगा। साथ ही पिछले टास्क में घटी प्राइज मनी भी बढ़ जाएगी। बता दें कि इस टास्क के सफलतापूर्वक होने से शो की अब ईनामी राशि 45 लाख 35 हजार हो चुकी है।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बता दें कि टास्क के अंत में रोहित, सोमी और सुरभि ही बस में बचे थे। लेकिन सोमी के भी टास्क से बाहर होने के चलते रोहित और सुरभि इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार बन गए। लेकिन बताया जा रहा है कि सुरभि ने रोहित को मात दे कैप्टेंसी हासिल कर ली है और सीधे फाइनल में पहुंच गई हैं। वह फाइनल के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, सुरभि घर की नई कैप्टन बनने जा रही हैं। इससे पहले भी सुरभि घर की कैप्टन रह चुकी हैं। उस दौरान दीपिका और श्रीसंथ ने उनका सपोर्ट किया था हालांकि घर में कई बार दोनों के बीच झगड़े भी देखने को मिले। लेकिन दीपिका, सुरभि की कैप्टेंसी से खुश नहीं दिखीं थी। ऐसे में जब सुरभि दोबारा कैप्टन बनेंगी तो दीपिका का क्या रुख होगा ये देखने वाली बात होगी। आपको बता दें कि दीपिका और श्रीसंथ के बीच बिग बॉस के घर में भाई-बहन का रिश्ता है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
आखिर में आपको बता दें कि पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्य भी इस हफ्ते नॉमिनेशन के कंटघरे में ही रहेंगे। इसमें रोमिल, दीपक, दीपिका, जसलीन और मेघा का नाम शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।