फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेडिकल ड्रामा नहीं रहा दर्शकों की पसंद, बंद होने जा रहा ये मेगा बजट शो

Tue, 18 Feb 2020 01:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 18 Feb 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Surbhi Chandna Namit Khanna Starrer Serial Sanjivani 2 is Going To Off Air Soon
संजीवनी 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आखिरकार निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने टीवी शो संजीवनी के दूसरे सीजन के बंद होने की आधिकारिक घोषणा कर ही दी। सुरभि चंदना और नमित खन्ना अभिनीत धारावाहिक 'संजीवनी 2' टेलीविजन पर सबसे ज्यादा चर्चित शो में से एक है।

Surbhi Chandna Namit Khanna Starrer Serial Sanjivani 2 is Going To Off Air Soon
Surbhi Chandna

यह शो शुरू होने से पहले ही चर्चा में रहा है, क्योंकि यह सुपरहिट शो 'संजीवनी: ए मेडिकल बून' का दूसरा सीजन है। इस शो के शुरू होने से पहले ही इस शो ने एक बहुत बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग बना ली थी और इसके साथ ही सुरभि चंदना के साथ फैंस और भी ज्यादा उत्साहित थे। लेकिन अब सिद्धार्थ ने एक ट्वीट करके मार्च की 13 तारीख को धारावाहिक के अंतिम एपिसोड प्रसारित किए जाने की घोषणा कर दी है।

Surbhi Chandna Namit Khanna Starrer Serial Sanjivani 2 is Going To Off Air Soon
संजीवनी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि चंदना सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं और वह इश्कबाज में अनिका के रूप में अपने अद्भुत प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। इश्कबाज में नकुल मेहता के साथ उनका तालमेल प्यार भरा था, इसलिए फैंस चाहते थे कि नकुल को 'संजीवनी 2' में सुरभि के साथ मुख्य भूमिका में लिया जाए। हालांकि, प्रशंसकों ने डॉ इशानी और डॉ सिड के रूप में भी सुरभि चंदना और नमित खन्ना के तालमेल को बहुत पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surbhi Chandna Namit Khanna Starrer Serial Sanjivani 2 is Going To Off Air Soon
संजीवनी 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शो शुरुआत में काफी अच्छा कर रहा था। पिछले सीजन से मोहनीश बहल और गुरदीप कोहली को इस सीजन में भी बरकरार रखा गया था, और शो को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन टीआरपी जल्द ही नीचे चली गई और शो ने अपना आकर्षण खो दिया। निर्माताओं ने शो में लीप लेकर कहानी के साथ प्रयोग किया, लेकिन यह किसी काम का नहीं था। शो उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका, जितनी कि उम्मीद की जा रही थी।

विज्ञापन
Surbhi Chandna Namit Khanna Starrer Serial Sanjivani 2 is Going To Off Air Soon
संजीवनी 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कुछ अच्छा होने की उम्मीद में फिर शो का समय भी बदल दिया गया था और अब, निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने खुद एक ट्वीट करके खबर की पुष्टि की है, कि यह शो मार्च के महीने में 13 तारीख को अंतिम बार प्रसारित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed