'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर कोई मेहमान आए और ठहाके लगाए बिना लौट जाए ऐसा तो हो नहीं सकता। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही होने वाला है कपिल के शो में जहां दर्शकों के साथ-साथ मेहमान भी हंस-हंस कर लोटपोट होते नजर आएंगे। शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखया गया कि इस बार बतौर मेहमान सनी देओल और उनके बेटे करण देओल शो में आने वाले हैं।
बातचीत के दौरान कपिल सनी से ऐसी तीन चीजों का नाम बताने को कहते हैं जिन्हें जमीन से उखाड़ा जा सकता है। इसके जवाब में सनी देओल गाजर और मूली कहकर तीसरी चीज के बारे में सोचने लगते हैं।इसी बीच में दर्शकों में से कोई चिल्लाकर कहता है 'हैंडपंप'। ये उत्तर सुनकर कपिल और सनी समेत सभी की हंसी छूट जाती है।
दरअसल अपनी फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा ' में सनी ने दुश्मनों से लड़ने के लिए हैंडपंप को जमीन से उखाड़ दिया था। यह सीन काफी फेमस हुआ था। इसी की तरफ इशारा करते हुए किसी ने उत्तर में हैंडपंप कह दिया। खैर, बातचीत आगे बढ़ाते हुए कपिल ने करण से अगला सवाल किया।
उन्होंने पूछा कि क्या करण अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में अपने पिता सनी देओल के साथ चर्चा करते हैं? करण ने झेंपते हुए हां में जवाब दिया, जिसपर कपिल ने पूछा कि क्या उन्होंने खुद सनी को बताया था या फिर पकड़े गए थे? इसपर सनी देओल ने कहा कि मुझे इतना पता नहीं था, जब पता चला तो मैं.... स्वभाविक है, होता है न कि हमारी उम्र में तो शर्माते शर्माते ही बहुत कुछ कर लिया था।
5 of 5
वेल्ले का प्रोमोशन करने आए सनी, करण और साथी कलाकार
कपिल और अपने पिता की ऐसी बातचीत सुनकर करण शर्मा कर अपना चेहरा ढंक लेते हैं। वहीं सनी देओल के जवाब से कपिल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। बता दें कि करण देओल शो में अपनी नई फिल्म 'वेल्ले' का प्रोमोशन करते नजर आएंगे। उनके साथ उनके को स्टार सावंत सिंह प्रेमी और विशेष तिवारी भी मौजूद रहेंगे।