सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी हर रोज सीरियल से जुड़े मजेदार किस्से साझा कर रहे हैं। 'रामायण' के पुन: प्रसारण के बाद से सुनील सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। अब उन्होंने हनुमान यानी दारा सिंह के साथ का एक किस्सा प्रशंसकों को बताया है।
जब विदेश में दारा सिंह ने पकड़ा था चोर, 'रामायण' में 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी के साथ हुई थी चोरी की कोशिश
एक वीडियो पोस्ट कर सुनील कहते हैं कि 'मंगलवार के एपिसोड में आपने देखा होगा कि कैसे अंगद सिंहासन से नीचे उतरते हैं और वो रावण का मुकुट हमारी तरफ फेंकते हैं। दरअसल वो सब क्रोमा में किया गया था।'
दारा सिंह से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए सुनील कहते हैं कि 'रामायण के सिलसिले में हम लोग पहली बार भारत से बाहर गए थे केन्या। बहुत खूबसूरत जगह थी। बहुत मजा आया। वहां पर मैं और दारा सिंह जी शॉपिंग के लिए गए तो उन्होंने मुझे शॉपिंग के दौरान एक ब्रीफकेस दिलाया।'
सुनील आगे बताते हैं कि 'इसके आगे का किस्सा बहुत रोचक है। जब हम लोग शॉपिंग करके बाहर निकले तो दारा सिंह जी मुझसे आगे चल रहे थे। मैं पीछे था। किसी ने सोचा इस ब्रीफकेस में बहुत कुछ सामान होगा और वो ब्रीफकेस खींचकर भागा। मैं चोर-चोर करके चिल्लाया। वो दारा जी के साइड से निकल कर भागा।'
ramayan 42 shooting ke piche ki kuch Kuch Ankahi chatpati baatein pic.twitter.com/TdiqxieB9J
सुनील आगे कहते हैं कि 'दारा सिंह जी ने उसे हाथ से पकड़कर बिल्कुल हवा में उड़ा दिया और फिर उसे नीचे गिराया। वो ये सब देखकर ब्रीफकेस छोड़कर ऐसा भागा कि मैं बता नहीं सकता। ये ब्रीफकेस मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि दारा सिंह जी ने मुझे गिफ्ट दिया था। मुझे बहुत प्यारा है। ये मेरे लिए बहुमूल्य है। मैंने इसे अभी तक संभाल कर रखा है और आगे भी रखूंगा।' वीडियो के दौरान सुनील वो ब्रीफकेस भी दिखाते हैं।
चीन के साथ झड़प में 20 जवान शहीद, सलमान खान सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि