बिग बॉस के सीजन 13 में आज होगा अब तक का सबसे बड़ा दंगल। सुल्तानी अखाड़े में बिग बॉस के सबसे ताकतवर कंटेस्टेंट आपस में भिड़ेंगे। दरअसल बिग बॉस की तरफ से एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो बिग बॉस के पहले फिनाले का है। इस बार वीकेंड के वार में कुछ ऐसा होगा, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। इस हफ्ते सलमान खान खुद बिग बॉस के घर में जाएंगे और अब तक के सबसे बड़े मुकाबले को सुल्तानी अखाड़े में कराएंगे।
Bigg Boss 13: सुल्तानी अखाड़े में टकराएंगे पारस, सिद्धार्थ और आसिम, नतीजे देख सलमान भी हैरान
करीब 2 मिनट के प्रोमो की शुरुआत ही सलमान खान से होती है। सलमान खान घर के अंदर किसी हिस्से में दिखाई दे रहे हैं, जिसको देखकर लगता है कि सलमान खान पहली बार खुद घर के अंदर जाएंगे। प्रोमो के शुरू होते ही सलमान दबी आवाज में कहते हैं कि आज तीनो गबरू एक ही वक्त में आपस में टकराएंगे और दिखाएंगे कौन सबसे ताकतवर है? सलमान आगे कहते हैं कि यह तीनों लड़के आमने सामने होंगे, रेफरी होगा और सुल्तानी अखाड़ा होगा।
प्रोमो में सुल्तानी अखाड़ा दिखाया जाता है और घर की सारी लड़कियां अपने अपने कंटेस्टेंट को सपोर्ट करती हैं। पारस, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम आपस में भिड़ने को तैयार होते हैं। रेफरी भी अखाड़े में मौजूद होता है और फिर एक सीटी बजाकर रेफरी दंगल को शुरू करवाता है। प्रोमो में पारस और आसिम भिड़ते दिखाई देते हैं और दोनों ही अखाड़े से तेजी से बाहर गिर जाते हैं। प्रोमो देख ऐसा लगता है कि पारस का सिर जमीन पर लगा है और सब चौंक जाते हैं।
#FirstFinale se pehle ghar ke teeno ladko ke beech hoga ek akhri dangal in the Sultani Akhada! Kisko jeette hue dekhna chahenge aap?
Dekhiye #WeekendKaVaar with @BeingSalmanKhan aaj raat 9 baje.
Anytime on @justvoot. @Vivo_India #BiggBoss #BB13 #BiggBoss13 #SalmanKhan pic.twitter.com/AwlTsB8aM7
पहला राउंड सिद्धार्थ शुक्ला जीत जाते हैं। इसके बाद दूसरा राउंड शुरू होता है और दूसरा राउंड पारस बिना कुछ किए ही जीत जाते हैं क्योंकि आसिम और सिद्धार्थ आपस में लड़ते हुए अखाड़े से बाहर हो जाते हैं। तीसरे राउंड में भी कुछ ऐसा ही होता है। पारस और सिद्धार्थ शुक्ला आपस में ही भिड़ते हैं इसका फायदा उठाकर आसिम दोनों को अखाड़े से बाहर फेंक देते हैं और तीसरा राउंड जीत लेते हैं।
रेफरी तीनों राउंड खत्म होने के बाद टाई ब्रेकर राउंड करने के लिए कहते हैं और चौथे राउंड की तैयारी शुरू होती है तभी प्रोमो खत्म हो जाता है। बिग बॉस का यह बहुत ही अहम वीकेंड का वार है क्योंकि इस हफ्ते पहला फिनाले होना है और इसी वीकेंड में कई कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला होगा कि आगे के पड़ाव में कौन जाएगा। पारस और माहिरा टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर पहले ही दूसरे पड़ाव में जा चुके हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में ज्यादा दोगलेबाज हैं ये पांच कंटेस्टेंट, ये पांच घर में रहने के लायक नहीं