बड़े परदे के साथ-साथ छोटे परदे के कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसमें चाहे सास-बहू के सीरियल्स और या फिर कॉमेडी शोज। टीवी की दुनिया में कॉमेडी की बड़ी शुरुआत ग्रेट लाफ्टर चैंलेज से मानी जाती है। यही वो प्लेटफॉर्म है जहां से कॉमेडी के सरताज कपिल शर्मा का जन्म हुआ। कपिल के साथ-साथ कई और हास्य कलाकार भी इस क्षेत्र में कामयाब साबित हुए। धीरे-धीरे इसमें कॉमेडयिन भी कॉमेडी के रण में उतरने लगे। आइए बात करेंगे इन 5 कॉमेडियन की।
B'DaySpl: सुगंधा मिश्रा समेत इन 4 कॉमेडियन ने किया था बड़ा धमाल, कोई बनी थी 'टीचर' तो कोई 'बुआ'
उपासना सिंह
43 वर्षीय अभिनेत्री और कॉमेडियन उपासना सिंह साल 1986 से ही अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह फिल्म बाबुल (1986) में नंदिनी के किरदार में नजर आई थीं। उपासना को कई फिल्मों में कॉमेडी करते देखा गया है जिसमें लोफर और जुदाई जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 2013 में वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पिंकी शर्मा (कपिल शर्मा की बुआ) के किरदार में कॉमेडी करती दिखी थीं। साल 2016-17 में उन्हें द कपिल शर्मा शो में ट्विंकल के रोल में देखा गया था। वहीं, साल 2018-19 में वह कानपुर वाले खुरानाज में भी दिखी थीं।
सुमोना चक्रवर्ती
कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार कर लोकप्रिय हुईं सुमोना हास्य कलाकारों में से एक हैं। सुमोना की कॉमेडी को लोगों ने खूब इन्जॉय किया है। उन्हें फिल्म मन (1999) में नेहा के किरदार में देखा गया था। इसके बाद साल 2010 में आखिरी डिसिजन, बर्फी (2012), किक (2014), फिर से (2015) जैसी फिल्मों में देखा गया। टीवी की दुनिया में भी सुमोना ने कई शोज में काम किया। कपिल शर्मा के चल रहे शो में वह भूमि के किरदार में नजर आ रही हैं।
भारती सिंह
भारती सिंह आज की सबसे बड़ी हास्य कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने कॉमेडी का सफर साल 2008 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से शुरू किया था। कॉमेडी सर्कस (2009) कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स, कॉमेडी सर्कस के जादू (2010) और कपिल शर्मा के कॉमेडी शोज में वह अपने कॉमेडी के अंदाज का लोहा मनवा चुकी हैं। भारती टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में बतौर गेस्ट भी आ चुकी हैं। वह टैलेंट शो इंडियाज गॉट टैलेंट को भी होस्ट कर चुकी हैं।
रोशेल राव
आखिर में बात करेंगे मॉडल और एंकर रोशेल राव की जो कॉमेडी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह मिस इंडिया साउथ (2012) की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। वहीं साल 2012 में ही वह फेमिना मिस इंडिया की विजेता भी बनी थीं। साल 2013 में उन्हें डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 6 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट देखा गया था। साल 2014 में उन्होंने टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 में हिस्सा लिया था। साल 2015-16 में वह उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया और थर्ड रनरअप रहीं। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी में हाथ आजमाया और साल 2016-17 में द कपिल शर्मा शो सीजन 1 में लॉटरी के किरदार में दिखीं।