बिग बॉस ने सपना चौधरी को घर से बेघर करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए वे फ्रेंडशिप टास्क के जरिए इस हफ्ते के लिए बाहर होने के लिए नॉमीनेट भी हो गई हैं....
जी हां, घर में अपने लटके-झटकों से सबका दिल धड़काने वाली डांसर सपना चौधरी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हो चुकी हैं। वे घर में अकेली कंटेस्टेंट हैं जो फ्रेंडशिप टास्क में नॉमीनेट हुई हैं।
बता दें कि बिग बॉस में फ्रेंडशिप टास्क में सपना को पुनीश को इस बात के लिए राजी करना था कि वे इस हफ्ते घर में सपना की सलवार कमीज पहनकर रहे। लेकिन पुनीश ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद फोन की घंटी बजी और सपना को बिग बॉस ने बताया कि वे इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हो गई हैं।
लेकिन बिग बॉस के फ्रेंडशिप टास्क से एक बात तो साफ हो गई कि वो खुद नहीं चाहते कि सपना चौधरी घर में अब ज्यादा दिन टिके। क्योंकि सपना को दिया गया टास्क अब तक का सबसे कठिन टास्क था।
बिग बॉस ने इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए तीन कंटेस्टेंट को चुना है लेकिन कमाल की बात ये है कि ये तीनों कंटेस्टेंट फीमेल हैं। जी हां, इनमें सबसे पहला नाम हिना खान का आता है इसके बाद बेनाफ्शा और सपना चौधरी। लेकिन शो में हिना खान और बेन की मौजूदगी को देखकर यही लगता है कि सपना ही इस हफ्ते बाहर हो जाएंगी।