'बिग बॉस 12' की विनर बनने के बाद दीपिका कक्कड़ से श्रीसंथ के फैंस काफी नाराज थे। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपिका पर एसिड अटैक करने की धमकी भी दे डाली थी। दीपिका को इस तरह की धमकी मिलने के बाद श्रीसंथ की पत्नी बीच बचाव में उतर आई हैं। भुवनेश्वरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि इस तरह के पोस्ट श्रीसंथ के फैंस कभी नहीं कर सकते।
दीपिका को एसिड अटैक की धमकी मिलने पर भड़कीं श्रीसंथ की पत्नी, ट्वीट कर खोल दी फैन की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवनेश्वरी ने ट्वीट किया - 'श्रीसंथ के सभी फैंस..हम लोगों को कल पता चला कि दीपिका को एसिड अटैक की धमकी दी गई है। मैं आप लोगों से इतना कहना चाहती हूं कि मुझे और श्री को पूरा विश्वास है कि श्री के फैंस इस तरह की चीजें नहीं कर सकते। हम लोगों को आप पर पूरा भरोसा है। मुझे लगता है यह कोई और है जो श्री के फैन होने की बात कह रहा है।'
My dear #SreeFam,came to know about the Acid attack news yesterday.We want to tell you all that Me and Sree are very sure that no one from #SreeFam can ever write such a thing & we believe You all. It could be any one portraying as Sreefam.
भुवनेश्वरी ने इसके बाद एक और ट्वीट किया। भुवनेश्वरी ने लिखा - 'कई तरह के भद्दे ट्वीट्स भी किए गए हैं हम इन्हें रोक तो नहीं सकते। कुछ लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम लोगों ने कुछ लोगों को इंटरव्यू देने के लिए मना कर दिया है। हम लोगों को श्री के फैंस पर पूरा भरोसा है।' भुवनेश्वरी के इस ट्वीट के बाद 'बिग बॉस सीजन 12' की एक्स कंटेस्टेंट सुरभि राणा भी दीपिका के सपोर्ट में उतरीं।
Ther had been a lot of abusive nd worst tweets for us as well frm other fandoms. I knw we have no control over what some ppl write.Some online reviewers pick it up solely because We refuse to give interview on their channel. I knw my Sreefam nd our trust for you remains strong.🤗
सुरभि राणा ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा - 'हम सभी का कोई न कोई फेवरेट होता है। जो भी नतीजा है उसे मानना चाहिए। यह लड़का जो भी है वह पागल है। पुलिस को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। वह जहां भी है, उसे ट्रैक करना चाहिए और कड़ी सजा मिलनी चाहिए।' आपको बता दें, बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद श्रीसंथ के फैंस ने दीपिका को एसिड अटैक की धमकी दी है। दीपिका कक्कड़ के फैंस ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी है। एसिड अटैक की धमकी श्रीसंथ के फैन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी।
इस ट्वीट में दीपिका कक्कड़ को न केवल मक्खी कहा गया बल्कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया। इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए दीपिका कक्कड़ के फैन क्लब अकाउंट ने मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी देते हुए उन्हें टैग किया। दीपिका को जिस अकाउंट से ट्वीट किया गया है वह अपने आपको श्रीसंथ का फैन बता रहा है। श्रीसंथ का फैन बताने वाले इस शख्स का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Dear @MumbaiPolice this guy is threatening to throw acid on lady...Please arrest him early as possible
Please RT and Spread so this post can reach to @MumbaiPolice@CNNnews18 @RVCJ_FB @ZeeNews @aajtak @abpnewshindi @indiaforums @Spotboye @TheKhbri pic.twitter.com/fLvkhoRoSr