'बिग बॉस सीजन 12' के सबसे गुस्सैल कंटेस्टेंट श्रीसंथ इस वक्त 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में नजर आ रहे हैं। श्रीसंथ को मिलाकर इस शो में 12 सेलिब्रिटीज है जो रोहित शेट्टी के एक इशारे पर खतरों का सामना कर रहे हैं। सीजन के पहले स्टंट को करते वक्त श्रीसंथ की ऐसी हालत हो गई जिसे देखकर दुनिया भर के फैंस का दिल जरूर टूट सकता है।
'बिग बॉस' के बाद श्रीसंथ की हो गई ऐसी दर्दनाक हालत, तकलीफ देख पत्नी भुवनेश्वरी ने शेयर की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को किसी और ने नहीं बल्कि श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए भुवनेश्वरी ने लिखा - 'खतरों के खिलाड़ी में पहला स्टंट करते वक्त श्रीसंथ के पैरों की ऐसी हालत हो गई।' इन तस्वीरों में श्रीसंथ के पैर को कीड़े-मकोड़ों ने बुरी तरह से काटा हुआ है, जिसकी एक झलक भी देखना मुश्किल हो जाएगा।
Condition of @sreesanth36 's leg after his first stunt of KKK due to fire ant bites. pic.twitter.com/pIfpb9UOgZ #SreeFam❤️😍
Show your love for Sree Santh & don't forget to watch Khatron Ke Khiladi 9 starting tonight at 9 PM@ColorsTV @Bhuvneshwarisr1
#JigarPeTrigger #KKK9 pic.twitter.com/yPwEglFPKU
'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में श्रीसंथ से रोहित शेट्टी के सवाल को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, 'बिग बॉस' शुरू होने से पहले ही 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग जुलाई में खत्म कर ली गई थी लेकिन शो के दौरान श्रीसंथ से एक ऐसी बात कही गई जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
'खतरों के खिलाड़ी' के प्रीमियर एपिसोड में रोहित शेट्टी कहते है कि 'श्रीसंथ मैंने देखा कि तुम कुछ ही वोट से ट्रॉफी जीतने से चूक गए।' ऐसे में यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर रोहित को कैसे पता चला कि श्रीसंथ बिग बॉस हार गए हैं जबकि इसकी शूटिंग पहले ही खत्म हो गई थी। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि 'क्या ये पहले से तय था कि बिग बॉस 12 के रनर अप श्रीसंथ होंगे। जबकि जून में कलर्स ने खतरों के खिलाड़ी शूट कर लिया था। क्या कर रहे हो?'
Was this decided that Sreesanth will be the runner up of #BB12 as fear factor was shot in June @ColorsTV kya kar rahe hoon #KKK9 — blinkorshrink (@Blinkorshrink) January 5, 2019
खास बात है कि प्रीमियर शो पर गौर करें तो रोहित शेट्टी जब श्रीसंथ से कहते हैं कि वो बिग बॉस से चूक गए उस वक्त कैमरा रोहित शेट्टी पर फोकस नहीं होता। ऐसे में माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने अपनी आवाज में डबिंग की है और शो के उस हिस्से को दोबारा एडिट किया गया है। इस बीच श्रीसंथ के फैंस ट्विटर के जरिए दीपिका कक्कड़ पर एसिड अटैक की धमकी भी दी है। जिस पर अब श्रीसंथ की पत्नी दीपिका कक्कड़ के बचाव में उतर आई हैं।