टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से उनका पूरा परिवार बीते चार दिनों से बदहवासी के आलम से गुजर रहा था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि करना क्या है। लेकिन मंगलवार को हुई श्रद्धांजलि सभा में प्रत्यूषा की मां सोमा बनर्जी की अवचेतना वापस आई और उन्होंने रो-रोकर पूरी कहानी बयां की।
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
उनका कहना है कि वह न्याय चाहती हैं, जो कुछ उनकी बेटी के साथ हुआ उससे, वह सजा दिलाना चाहती हैं उसको, जिसने उनकी बेटी के साथ गलत किया। उन्होंने कहा, 'वह (राहुल) मेरी बेटी को तड़पाता था। उसे किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए। उनकी बेटी को इंसाफ चाहिए। मैं पूरे देश से यह अपील करना चाहती हूं कि इस मामले में हमारी सहायता करें, हमे न्याय दिलाने में सहयोग दें।'
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
प्रत्यूषा की मां के मुताबिक प्रत्यूषा ने राहुल के अत्याचारों से आजिज आकर दुनिया छोड़ दी। उसने प्रत्यूषा को बहुत परेशान किया। प्रत्यूषा के प्रर्थाना सभा के बाद जब ये पूछा गया कि वह राहुल के लिए कौन सी सजा चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, 'वह निकलना नहीं चाहिए, जिंदा रहना चाहिए, पर जीवन भर सड़ना चाहिए।' उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर राहुल के लिए उम्र कैद की सजा की बात की।
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
प्रत्यूषा के पापा शंकर बनर्जी ने कई बातें सामने लाई हैं। उनका कहना है कि राहुल ने झूठ बोलकर प्रत्यूषा को फंसाया था और उनकी पूरी जिंदगी पर नियंत्रण कर लिया था। वह लगातार प्रत्यूषा को प्रताड़ित कर रहा था। उधर, मामले में एक और अहम बात सामने आई है, वो ये कि राहुल के वकील ने केस छोड़ दिया है और कई राहुल पर कई आरोप भी लगाए हैं।
फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'
राहुल राज और उनके परिजनों के लिए एक बुरी खबर है कि उन्होंने राहुल को बचाने के लिए जो वकील नीरज गुप्ता चुना था, उसने खुद को केस से अलग कर लिया है और महज खुद को अलग ही नहीं किया है, उसने कई आरोप लगाए हैं। उल्लेखनीय है राहुल के यही वकील मंगलवार को उनके लिए अंग्रिम जमानत की याचिका लिख रहे थे। लेकिन बुधवार को उन्होंने अचानक सुर बदला और मुकदमे से अलग हो गए।