फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'

Wed, 06 Apr 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Soma Banerjee: Rahul Raj should suffer in jail for life
प्रत्यूषा बनर्जी
टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से उनका पूरा परिवार बीते चार दिनों से बदहवासी के आलम से गुजर रहा था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि करना क्या है। लेकिन मंगलवार को हुई श्रद्धांजलि सभा में प्रत्यूषा की मां सोमा बनर्जी की अवचेतना वापस आई और उन्होंने रो-रोकर पूरी कहानी बयां की।

फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'

Soma Banerjee: Rahul Raj should suffer in jail for life
प्रत्यूषा बनर्जी
उनका कहना है कि वह न्याय चाहती हैं, जो कुछ उनकी बेटी के साथ हुआ उससे, वह सजा दिलाना चाहती हैं  उसको, जिसने उनकी बेटी के साथ गलत किया। उन्होंने कहा, 'वह (राहुल) मेरी बेटी को तड़पाता था। उसे किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए। उनकी बेटी को इंसाफ चाहिए। मैं पूरे देश से यह अपील करना चाहती हूं कि इस मामले में हमारी सहायता करें, हमे न्याय दिलाने में सहयोग दें।'

फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'

Soma Banerjee: Rahul Raj should suffer in jail for life
प्रत्यूषा बनर्जी
प्रत्यूषा की मां के मुताबिक प्रत्यूषा ने राहुल के अत्याचारों से आजिज आकर दुनिया छोड़ दी। उसने प्रत्यूषा को बहुत परेशान किया। प्रत्यूषा के प्रर्थाना सभा के बाद जब ये पूछा गया कि वह राहुल के लिए कौन सी सजा चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, 'वह निकलना नहीं चाहिए, जिंदा रहना चाहिए, पर जीवन भर सड़ना चाहिए।' उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर राहुल के लिए उम्र कैद की सजा की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'

Soma Banerjee: Rahul Raj should suffer in jail for life
प्रत्यूषा बनर्जी
प्रत्यूषा के पापा शंकर बनर्जी ने कई बातें सामने लाई हैं। उनका कहना है कि राहुल ने झूठ बोलकर प्रत्यूषा को फंसाया था और उनकी पूरी जिंदगी पर नियंत्रण कर लिया था। वह लगातार प्रत्यूषा को प्रताड़ित कर रहा था। उधर, मामले में एक और अहम बात सामने आई है, वो ये कि राहुल के वकील ने केस छोड़ दिया है और कई राहुल पर कई आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन

फूटकर रोईं प्रत्यूषा की मां, 'उसने मेरी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला'

Soma Banerjee: Rahul Raj should suffer in jail for life
प्रत्यूषा बनर्जी
राहुल राज और उनके परिजनों के लिए एक बुरी खबर है कि उन्होंने राहुल को बचाने के लिए जो वकील नीरज गुप्ता चुना था, उसने खुद को केस से अलग कर लिया है और महज खुद को अलग ही नहीं किया है, उसने कई आरोप लगाए हैं। उल्लेखनीय है राहुल के यही वकील मंगलवार को उनके लिए अंग्र‌िम जमानत की याचिका लिख रहे थे। लेकिन बुधवार को उन्होंने अचानक सुर बदला और मुकदमे से अलग हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed