{"_id":"5ac994384f1c1bca618b61a2","slug":"sofia-hayat-upset-with-salman-khan-bail-said-finally-money-won","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को बेल मिलते ही भड़कीं Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट, खुलेआम कह डाली इतनी बड़ी बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान खान को बेल मिलते ही भड़कीं Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट, खुलेआम कह डाली इतनी बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान को बेल मिलते ही फैंस ने उनका स्वैग से स्वागत किया तो वहीं बॉलीवुड में भी खुशी की लहर है। सलमान के घर के बाहर जहां फैंस का जमावड़ा लगा हुआ था तो वहीं दबंग खान ने बाहर निकलकर उन्हें खास अंदाज में शुक्रिया भी कहा। इस बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान खान की बेल पर दुख जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।
Sofia Hayat
सोफिया हयात ने पोस्ट के साथ पैसों की एक तस्वीर भी शेयर की है। सोफिया ने लिखा - 'सलमान खान के वकील ने बेल के लिए सबसे अहम चीज जमा करवा दी है। अगर किसी के पास ये है तो किसी भी कोर्ट या फिर जज की जरूरत नहीं है। सलमान की बेल ने साबित कर दिया कि भारत में भ्रष्टाचार न्याय से ज्यादा बड़ा है।'
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on
Salman Khan
सोफिया ने आगे लिखा - 'इसलिए आप सभी अपने बच्चों को बताइए कि जानवरों का मारों और महिलाओं की इज्जत न करो। अगर पास ये चीज है तो आप भारत के राजा हो। मैं उन सभी लोगों के लिए दुखी हूं जिन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था में विश्वास है। सही चीज के लिए हमेशा लड़ते रहिए क्योंकि आखिर में जीत उसी की होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan
- फोटो : Instagram
सोफिया ने सलमान खान की बेल के बाद कई पोस्ट किए हैं। आपको बता दें, सलमान खान को 5 साल की सजा मिलने पर सोफिया ने खुशी जाहिर की थी। सोफिया ने फैसले का समर्थन करते हुए लिखा था - 'आपको अपने कर्म का नतीजा आखिर में मिल ही जाता है। कुछ लोग सलमान के खिलाफ बोलने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है सलमान का बॉलीवुड पर दबदबा है। लेकिन मैं उनसे नहीं डरती। मैं बहुत खुश हूं कि सलमान आखिरकार जेल चले गए।'
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on
विज्ञापन
sofia hayat rakhi sawant
इसके साथ ही लिखा था- 'जानवरों के साथ उन्होंने जो भी किया गलत था। वह इस तरह का काम करके लोगों को क्या दिखाना चाहते हैं? जानवरों को मारकर पहले कानून तोड़ा और अब चाहते हैं कि उन्हें सेलिब्रिटी के नाम पर छोड़ दिया जाए। वह गलत कामों को अच्छे कर्म के पीछे छिपाना चाहते हैं। कोर्ट के फैसले ने यह बता दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है फिर चाहे वह सेलिब्रिटी ही क्यों न हो।'