फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल पोस्ट: स्मृति ईरानी ने साझा किया 25 साल पुराना फनी वीडियो, बोलीं- 'क्योंकि बहू भी कभी टेनिस फैन थी'

Fri, 18 Jun 2021 08:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 18 Jun 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani share old video of Steffi graf getting a marriage proposal with a funny caption goes viral
स्मृति ईरानी, स्टेफी ग्रॉफ - फोटो : Instagram

केंद्रीय मंत्री और टीवी की मशहूर अभिनेत्री रहीं स्मृति ईरानी अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और कई बार मजेदार मीम साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। अब हाल ही में स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर अपना टेनिस प्रेम जाहिर किया है। उन्होंने सालों पुराना एक मजेदार वीडियो साझा किया है और साथ ही कैप्शन में बताया कि वो भी कभी टेनिस खेल की फैन थीं। बता दें कि स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक टेनिस खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। उन्होंने स्टेफी का वो वीडियो पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होता है।



स्मृति ईरानी ने साझा किया वीडियो

इस वीडियो मे दिखता है कि स्टेफी खेल खेलती रहती हैं इसी बीच दर्शकों में बैठा एक शख्स उनसे शादी के लिए पूछता है। इस पर सभी लोग हंस देते हैं और खुद स्टेफी भी थोड़े देर के लिए शर्मा जाती हैं और फिर पूछती हैं- कितने पैसे हैं तुम्हारे पास? स्टेफी के इस जवाब के बाद दर्शक और भी जोर से हंसने लगते हैं। इस वीडियो में स्टेफी के सेंस ऑफ ह्यूमर की काफी तारीफ हुई थी।

Smriti Irani share old video of Steffi graf getting a marriage proposal with a funny caption goes viral
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

अब इस मजेदार वीडियो को साझा करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा, 'क्योंकि बहू भी कभी टेनिस फैन थी'। अब यूजर्स को स्मृति का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्ट को अब तक दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये मैच 1996 में हुए एक सेमीफाइनल मैच का है जहां ग्राफ किमिको डेट के खिलाफ मैदान में थीं। इस वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

Smriti Irani share old video of Steffi graf getting a marriage proposal with a funny caption goes viral
मनीष पॉल, स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram

बता दें कि कुछ दिनों पहले अभिनेता और होस्ट मनीष पॉल ने स्मृति ईरानी संग कुछ तस्वीरें साझा कीं थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। दरअसल मनीष स्मृति ईरानी से मिलने उनके घर गए थे जहां उन्होंने मनीष को काढ़ा पिलाया था। इस मुलाकात की तस्वीरे मनीष ने इंस्टाग्राम पर साझा कीं थी जहां स्मृति ईरानी पहले से काफी फिट नजर आ रहीं थीं। ये तस्वीर फैंस के बीच जबरदस्त वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Irani share old video of Steffi graf getting a marriage proposal with a funny caption goes viral
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं कुछ समय पहले स्मृति ईरानी ने मशहूर हॉलीवुड शो फ्रेंड्स की एक क्लिप साझा करते हुए लिखा था, 'जब आपके दोस्त जानते हों कि ये वीकेंड है पर वो आपको नहीं बताते क्योंकि उन्हें पता है कि आप काम में व्यस्त होंगे'। इसके साथ ही उन्होंने रोने वाला इमोजी पोस्ट किया था जिस पर फैंस ने खूब मजेदार कमेंट्स किए थे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

विज्ञापन
Smriti Irani share old video of Steffi graf getting a marriage proposal with a funny caption goes viral
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

स्मृति ईरानी का मजेदार अंदाज हमेशा से दर्शकों को पसंद आता रहा है। जनवरी में 2019 में स्मृति ईरानी ने अपने टीवी के जमाने की तस्वीर और लेटेस्ट तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'क्या से क्या हो गए देखते देखते। जब आप पर वजन चढ़ता जाता है'। स्मृति खुले तौर पर अपने बढ़े वजन का मजाक उड़ाती हैं और ऐसे ही मजेदार मीम भी साझा करती हैं। इस पर यूजर्स काफी प्रतिक्रिया भी देते हैं।स्मृति ईरानी ने शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर घर में पहचान बना ली थी। इस शो में वो तुलसी के किरदार में नजर आईं थीं। एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी का सबसे लंबा चलने वाला शो था। इस शो ने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed