बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म का नाम पंगा है। कंगना ने फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से शुरू कर दिया है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए ही कंगना रनौत पहुंची सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस 13 में। इस दौरान कंगना बिग बॉस के घर के अंदर भी पहुंची और कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की।
Bigg Boss 13: कंगना रनौत के साथ Oops मूमेंट का शिकार हुए सिद्धार्थ, देखें वायरल वीडियो
कंगना रनौत बिग बॉस के घर के अंदर पहुंची और कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती भी की। कंगना ने घरवालों के साथ जमकर एन्जॉय किया। ऐसे में कंगना ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी डांस किया। लेकिन इस बीच सिद्धार्थ ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गए। दरअसल जब टास्क के दौरान सिद्धार्थ कंगना को प्रपोज करने के लिए उनके पास जाते हैं तो टेबल अचानक गिरने सा लगता है लेकिन सिद्धार्थ टेबल को संभाल लेते हैं।
बता दें कि शो में जब कंगना पहुंची थीं तो सिद्धार्थ और पारस छाबड़ा को एक टास्क मिलता है। टास्क के लिए सिद्धार्थ और पारस को कंगना को अपने अपने स्टाइल में प्रपोज करना होता है। ऐसे में जब सिद्धार्थ प्रपोज करते हैं तो टेबल गिरने सा लगता है। ऐसा देख घर के बाकी कंटेस्टेंट्स जोर से हंस पड़ते हैं। वहीं शो में कंगना ने सलमान के साथ भी जमकर मस्ती की।
Gharwalon ko jab mile @KanganaTeam se pange, toh sab ne di bilkul killer performances 🔥
Dekhiye aur bhi entertaining acts, tonight at 9 PM on #WeekendKaVaar!
Anytime on @justvoot@Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #BiggBoss #SalmanKhan pic.twitter.com/Jp062TNE1T
गौरतलब है कि हाल ही में वीकेंड के वार के दौरान घर से शेफाली बग्गा बाहर हो गईं हैं। घर से बाहर निकलने के बाद शेफाली काफी निराश नजर आईं। एक इंटरव्यू में शेफाली ने कहा कि 'बहुत से ऐसे लोग थे जो कमजोर थे और उन्हें पहले निकलना चाहिए था। विशाल-मधुरिमा घर में उतने दिख नहीं रहे हैं। सभी ने मेरे खिलाफ कोशिश की कि मैं दिखूं ना लेकिन मैंने हमेशा अपना प्वॉइंट रखा। अब जो हो गया ठीक है उनकी यही रणनीति थी।'
पारस के बारे में शेफाली ने कहा कि 'उन्हें लगता था कि शेफाली मजबूत है। दोबारा आई है। इसे कैसे निकालें। उसके साथ कई बार झगड़े भी हुए। उसने मुझसे कहा कि तुझ जैसी लड़की को मैं रुलाता हूं। क्या मतलब है इसका? मुझे नहीं लगता उसके लिए दोस्ती इतने मायने रखती है।'