सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती की शुरुआत बिग बॉस 13 में हुई थी। इन दोनों की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। एक तरफ जहां बिग बॉस के घर में ही शहनाज गिल ने खुलकर हमेशा सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार किया तो वही दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा शहनाज गिल को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए नजर आए। लेकिन गुरुवार को सिडनाज की जोड़ी टूट गई। 2 सितम्बर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला लाखों लोगों का दिल तोड़कर चले गए। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
रिपोर्ट्स: दिसंबर में शादी करने वाले थे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल, होटल भी हो गया था बुक
2021 में बंधने वाले थे शादी के बंधन में
एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो शहनाज गिल की तरह ही सिद्धार्थ शुक्ला भी उनके प्यार में थे, यही वजह थी कि ये दोनों अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे थे।
दोनों का परिवार कर रहा था तैयारियां
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि दोनों का परिवार शादी के लिए राजी था और वो इन दोनों कि शादी कि तैयारियां कर रहे थे। दोनों का परिवार एक बड़े और आलीशान होटल के साथ कमरे की बुकिंग, बैंक्वेट और शादी के उत्सव के लिए बातचीत कर रहे थे। रिपोर्ट में बताया गया कि कथित रूप से दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थी और परिवार फंक्शन्स की प्लानिंग कर रहा था। इस बात की जानकारी उनके कुछ करीबी दोस्तों को थी।
अबू मलिक से शहनाज ने की थी गुजारिश
अबू मलिक ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि शहनाज गिल की हालत को देखकर वो काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से शादी करना चाहती थीं और वो चाहती थीं कि मैं सिद्धार्थ से बात करूं। अबू मलिक ने कहा, ‘शहनाज़ ने मुझे 22 मार्च, 2020 को यह बताया था। मुझे लगता है कि यह पहले लॉकडाउन से ठीक एक दिन पहले का दिन था। सिद्धार्थ उससे बहुत प्यार करता था। वह कहता था कि अगर एक दिन वह नाराज हो जाती थी, तो उसका दिन खराब हो जाता था’।
सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती थीं शहनाज
एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था कि, 'मैं अपने और सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती रहती हूं। आपको नहीं पता क्या पता हम एक हो जाएं। हमने एक दूसरे को बहुत कुछ सिखाया है और बहुत कुछ सीखा है। लोगों को हमारी केमेस्ट्री इसलिए पसंद है क्योंकि ये सच्ची है'।