बिग बॉस 13 फेम अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला आज (12 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन अपने जन्मदिन के दिन ही सिद्धार्थ मुसीबत में पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके ऊपर बेवजह किसी व्यक्ति को मारने- पीटने का आरोप लगाया जा रहा है।
VIDEO: बर्थडे पर बुरे फंसे सिद्धार्थ शुक्ला, बेवजह कर दी डिलीवरी ब्वॉय की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर चर्चा में बने रहते हैं ऐसे में अपने जन्मदिन के दिन भी सिद्धार्थ की चर्चा होना लाजिमी है। लेकिन अपने जन्मदिन पर ही सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने नाम एक कॉन्ट्रोवर्सी कर ली है। वायरल हो रहे इस वीडियो में इसे रिकॉर्ड कर रहा शख्स सिद्धार्थ पर आरोप लगा रहा है कि उन्होंने किसी गरीब शख्स की बेवजह पिटाई की है और वह शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं।
वीडियो में सिद्धार्थ भी अपनी सफाई पेश करते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ कहते है कि पहले उस शख्स ने उन्हें चाकू दिखाया था। वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स से कैमरा छीनने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है कि ये वीडियो असली है नकली। तो वहीं सिद्धार्थ की तरफ से बी इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
#HappyBirthdaySidharthShukla
Yesrerday Birthday Night #SidharthShukla Drank alcohol
was Driving and Beat up Poor citizen
Link Here Full Video👇👇https://t.co/NW9ribPpLx pic.twitter.com/iAP4Q5wdTr
वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर सिद्धार्थ शुक्ला पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने न सिर्फ शराब पीकर गाड़ी चलाई बल्कि एक गरीब शख्स की बेवजह पिटाई भी की है। ये वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला की मिडनाइट बर्थडे पार्टी के बाद का बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला इससे पहले भी ड्रिंक एंड ड्राइव के केस में पकड़े जा चुके हैं। साल 2015 में न्यू इयर के मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला को जुहू में ट्रैफिक पुलिस ने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा था। जिसके बाद उनके खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया था। मामले में जांच के बाद उनकी कार और लाइसेंस जब्त कर लिया गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें 2000 रुपये का जुर्माना लेकर छोड़ दिया था।
पढ़ें: Year Ender 2020: इस साल इन टीवी सितारों के घर गूंजी किलकारियां, राहुल महाजन की पूर्व पत्नी का नाम भी है लिस्ट में शामिल