{"_id":"5f7c1419fff9805947451996","slug":"shweta-tiwari-haldi-ceremony-serial-mere-dad-ki-dulhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हल्दी लगाकर शरमाती नजर आईं 'दुल्हन' बनीं श्वेता तिवारी, देखिए इस पूरी रस्म की अनदेखी खास तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हल्दी लगाकर शरमाती नजर आईं 'दुल्हन' बनीं श्वेता तिवारी, देखिए इस पूरी रस्म की अनदेखी खास तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी के हाथों में फिर से हल्दी सज गई है। रस्में शुरू हो चुकी हैं। महिला संगीत का शोर अपने पूरे उफान पर है और घर में जो माहौल है, वह कोरोना का डर एकदम से निकाल देने वाला है। रोका, बैचलरेट पार्टी और संगीत समारोह के बाद शुरू हो चुकी है दूल्हा-दुल्हन की हल्दी की रस्म।
2 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में निया शर्मा (अंजलि तत्रारी) अपने पिता अंबर शर्मा (वरुण बडोला) के लिए एक दुल्हन ढूंढ़ने के मिशन पर थीं और अब उसे गुनीत सिक्का (श्वेता तिवारी) के रूप में अपने पिता के लिए एक योग्य जीवनसाथी मिल गया है। अब जबकि निया शर्मा '#अमनीत' (अंबर और गुनीत) की शादी के लिए वेडिंग प्लानर बनी हुई हैं, तो ऐसे में वो शादी की हर रस्म को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
3 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रोका, बैचलरेट पार्टी और संगीत समारोह के बाद अब इस शो में दूल्हा-दुल्हन हल्दी की रस्म निभाएंगे। गुनीत का रोल निभा रहीं श्वेता तिवारी मैंगो येलो रंग की मोनोटोन साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं। अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए उन्होंने खूबसूरत फ्लोरल ज्वैलरी पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मेरे डैड की दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान अंबर प्लेन व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने हुए थे। हल्दी की रस्म में उनका पूरा परिवार और उनके दोस्त खूबसूरत दुल्हन गुनीत को हल्दी लगाएंगे, जिनके चेहरे पर इस समय खुशी की मुस्कान बिखरी हुई है। हल्दी की रस्म के बाद गुनीत निया, उसकी सभी दोस्त और जाह्नवी के साथ कलीरा की रस्म निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 6
मेरे डैड की दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलीरा की रस्म आमतौर पर दुल्हन निभाती है, जो कुंवारी लड़कियों के सिर पर कलीरा (चूड़ियों के साथ लटकने वाली गोल्डन एसेसरीज) रखती हैं। यदि उन पर लटकन का हिस्सा गिर जाए तो यह माना जाता है कि अगली शादी उसकी होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।