फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगल बताने पर विवादों में आई 'बिग बॉस 14' की यह प्रतियोगी, पति ने जारी किया मैरिज सर्टिफिकेट

Mon, 05 Oct 2020 07:09 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 05 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Punjabi singer Sara Gurpal Bigg Boss 14 Contestent Married To Punjabi singer Tushar Kumar
Bigg Boss 14 - फोटो : File Photo

अभिनेत्री पवित्र पुनिया के बाद टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का हिस्सा बनी एक और प्रतियोगी की सच्चाई सामने आई है। और, वह नई प्रतियोगी हैं पंजाबी गायिका सारा गुरपाल। सारा ने शो के प्रीमियर के दौरान इसके होस्ट अभिनेता सलमान खान के सामने बताया कि वह अभी तक कुंवारी हैं। जबकि, हकीकत में तो वह शादीशुदा हैं। यह खुलासा उनके पति पंजाबी गायक तुषार कुमार ने किया है। तुषार का कहना है कि सारा से उनकी शादी वर्ष 2014 में हो चुकी है।

Punjabi singer Sara Gurpal Bigg Boss 14 Contestent Married To Punjabi singer Tushar Kumar
सलमान खान, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: colorstv

विवादों से भरे टीवी के इस रियलिटी शो का जैसे ही शुभारंभ हुआ है वैसे ही इसके प्रतियोगियों के बारे में नए-नए खुलासे होना शुरू हो गए हैं। शो के प्रीमियर के दौरान सारा गुरपाल से जब पूछा गया कि क्या वह शादीशुदा हैं? तो उस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह अभी तक कुंवारी हैं। सारा के इस बयान को सुनकर उनके पति तुषार कुमार फौरन सामने आए और उन्होंने अपना शादी का प्रमाण पत्र जारी करते हुए बताया है कि सारा से उनकी शादी वर्ष 2014 में ही हो चुकी है।

Punjabi singer Sara Gurpal Bigg Boss 14 Contestent Married To Punjabi singer Tushar Kumar
सारा गुरपाल - फोटो : instagram: @saragurpals

तुषार ने अपने बयान में कहा है कि उनकी शादी सारा से पंजाब के जालंधर में 16 अगस्त 2014 को हुई है। उन्होंने कहा है कि वैसे उन्हें सामने आने का शौक नहीं था लेकिन सारा के इस बयान ने उन्हें सामने आने पर मजबूर किया। दरअसल, तुषार ने बताया है कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर लगातार अलग-अलग जगहों से उन्हें मैसेज मिल रहे थे कि जब सारा का ब्याह उनके साथ हो चुका है तो सारा राष्ट्रीय टीवी पर खुद को कुंवारी क्यों बता रही हैं? अपनी शादी को साबित करने के लिए तो सारने अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi singer Sara Gurpal Bigg Boss 14 Contestent Married To Punjabi singer Tushar Kumar
Sara Gurpal - फोटो : instagram: @saragurpals

सारा के झूठ बोलने की वजह बताते हुए तुषार ने कहा कि सारा ने उनसे शादी प्रसिद्धि पाने के लिए की थी। सारा चाहती थीं कि तुषार से शादी करने के बाद उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी। साथ ही वह प्रसिद्धि भी पा लेंगी। तुषार का कहना है कि सारा ने उन्हें छोड़ दिया जब उन्हें उनसे न तो लोकप्रियता मिली और न ही कुछ और हासिल हुआ। हालांकि, तुषार ने जो मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया है उसमें औरत का नाम रचना देवी है, सारा गुरपाल नहीं। इस बारे में अभी तक कोई भी बात साफ नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Punjabi singer Sara Gurpal Bigg Boss 14 Contestent Married To Punjabi singer Tushar Kumar
Sara Gurpal - फोटो : instagram: @saragurpals

उधर, अभिनेत्री पवित्र पुनिया पर भी इस शो के पिछले सीजन के प्रतियोगी पारस छाबड़ा ने हमला बोला है। पवित्र ने अपने बयान में कहा था कि पारस उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती हैं। इस पर पारस ने पवित्र को जवाब देते हुए कहा है कि कोई भी शादीशुदा औरत उन्हें बेवकूफ नहीं बना सकती। उन्होंने पवित्र को लेकर खुलासा किया है कि जब वह पवित्र के साथ रिश्ते में थे, तब वह पहले से ही शादीशुदा थीं और उन्होंने पारस से यह बात छुपाई थी। पारस को तब पता चला जब खुद पवित्र के पति ने पारस को मैसेज करके कुछ बातें सुनाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed