{"_id":"6ad738b4cb4ea7c40d0df408","slug":"tanishaa-mukerji-claims-bigg-boss-brainwashed-her-into-relationship-with-armaan-kohli-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: 'ब्रेनवॉशिंग से निकलने में 6 महीने लगे', तनीषा मुखर्जी के शो को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस: 'ब्रेनवॉशिंग से निकलने में 6 महीने लगे', तनीषा मुखर्जी के शो को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, कही ये बात
Tue, 20 Oct 2026 03:17 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:17 PM IST
सार
Tanishaa Mukerji: 'बिग बॉस' के 7वें सीजन में अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब कई साल बाद तनीषा ने अरमान के साथ अपने रिश्ते और शो को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
बिग बॉ़स: तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अक्सर लड़ाई-झगड़े के साथ प्यार और दोस्ती की कहानियां भी देखने को मिलती हैं। हाल ही में तनीषा ने दावा किया कि 'बिग बॉस' में लोगों के बीच रिश्ते बनाने के लिए खास परिस्थितियां पैदा की जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की।
'बिग बॉस' में जाने से पहले नहीं थी पूरी जानकारी
यूट्यूब चैनल 'अनफोल्डिंग ह्यूमन्स' के साथ बातचीत में तनीषा ने बताया कि जब वह 'बिग बॉस' में गई थीं, तब उन्हें इस बात का पूरा अंदाजा नहीं था कि शो में उन्हें किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने माना कि उस समय वह काफी भोली थीं और इस अनुभव के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थीं। तनीषा ने कहा कि लोगों को ऐसे रियलिटी शो में जाने से पहले इसे अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।

Trending Videos
तनीषा मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tanishaamukerji
लोगों को करीब लाने के लिए बनाए जाते हैं हालात?
तनीषा ने बताया कि शो की टीम कुछ ऐसी परिस्थितियां बनाती है, जिनमें दो लोग एक-दूसरे को अपनी टीम का हिस्सा और भरोसेमंद समझने लगते हैं। उन्होंने कहा, 'वे आपको इन चीजों में फंसा देते हैं। वे आपको मुश्किल परिस्थितियों में एक साथ रखते हैं, यहां तक कि जेल में भी साथ रखते हैं। ऐसे में आप दोनों अपनी परेशानियों को लेकर एक-दूसरे के लिए हमदर्दी महसूस करने लगते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'इन सभी अनुभवों से आपके अंदर ऐसी भावनाएं पैदा हो जाती हैं, जो असल में आपकी अपनी नहीं होतीं। ये भावनाएं उन परिस्थितियों की वजह से बनती हैं, जिनसे आप दोनों एक साथ गुजरे होते हैं। जबकि आपने खुद इन परिस्थितियों को नहीं चुना होता। ये सब उस शो को चलाने वाले लोगों की तरफ से तय किया जाता है। मुझे इन बातों का एहसास बाद में हुआ।'

अरमान कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम @armaankohliofficial
अरमान के साथ क्यों बढ़ी थीं तनीषा की नजदीकियां?
तनीषा ने दावा किया कि शो के मेकर्स ने बाद में उन्हें और अरमान को एक ही टीम में रखा, जिससे दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने के ज्यादा मौके मिले। उन्होंने बताया कि अरमान कोहली भी फिल्मी परिवार से आते थे। इस वजह से उन्हें अरमान के साथ एक अलग तरह का जुड़ाव महसूस हुआ।
तनीषा के मुताबिक, अरमान के साथ रहना उनके लिए आसान था, क्योंकि उनमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक ऐसा माहौल था, जो घर के बाकी लोगों में उन्हें नजर नहीं आता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

'ब्रेनवॉशिंग से निकलने में लगे छह महीने'
तनीषा ने अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि शो में उनके और अरमान के बीच काफी इमोशनल जुड़ाव बन गया था। उन्होंने कहा, 'इसके बाद हमें ऐसी परिस्थितियों में रखा गया, जहां हमारे बीच ट्रॉमा बॉन्डिंग यानी मुश्किल अनुभवों की वजह से इमोशनल जुड़ाव बढ़ने लगा। शो से बाहर आने के बाद मुझे साइकेट्रिस्ट के पास जाना पड़ा। 'बिग बॉस' की ब्रेनवॉशिंग से बाहर निकलने में मुझे 6 महीने लग गए।'
तनीषा ने अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि शो में उनके और अरमान के बीच काफी इमोशनल जुड़ाव बन गया था। उन्होंने कहा, 'इसके बाद हमें ऐसी परिस्थितियों में रखा गया, जहां हमारे बीच ट्रॉमा बॉन्डिंग यानी मुश्किल अनुभवों की वजह से इमोशनल जुड़ाव बढ़ने लगा। शो से बाहर आने के बाद मुझे साइकेट्रिस्ट के पास जाना पड़ा। 'बिग बॉस' की ब्रेनवॉशिंग से बाहर निकलने में मुझे 6 महीने लग गए।'
अरमान कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम @armaankohliofficial
2013 में शुरू हुई थी तनीषा और अरमान की कहानी
ये भी पढ़ें- उड़ता तीर: नेपाल में रिलीज से पहले आयुष्मान-सारा की फिल्म पर लगा बैन, क्या है वजह? जानिए पूरा मामला
- तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की नजदीकियां 'बिग बॉस 7' के दौरान साल 2013 में बढ़ी थीं।
- शो में दोनों के बीच कई रोमांटिक पल देखने को मिले, जो उस समय काफी चर्चा में रहे।
- शो खत्म होने के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें आती रहीं।
- अरमान ने भी उस समय तनीषा को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया था।
- हालांकि, करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद 2014 में दोनों अलग हो गए।
- बाद में तनीषा ने कहा था कि उनके और अरमान के विचार काफी अलग थे और दोनों की सोच एक-दूसरे से मेल नहीं खाती थी।