फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अभिनव कोहली के नए आरोपों के बीच श्वेता ने शेयर की बच्चों की फोटो, पलक ने लिखी खास बात

Mon, 21 Jun 2021 11:38 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Jun 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari And Palak Tiwari Shared Pictures Of A Fun Day With Reyansh Amid New Allegations By Abhinav Kohli
श्वेता तिवारी, पलक और रेयांश - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर साउथ अफ्रीका में हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। श्वेता कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छा जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बच्चों के साथ फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसमें उनकी बेटी पलक तिवारी और बेटा रेयांश दिख रहे हैं। फोटो में दिख रहा है कि पलक और रेयाश बारिश में मस्ती कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद ही श्वेता एक बार फिर सुर्खियों में छा गई। अभिनेत्री के फैंस उनकी इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ पलक ने भी मां के लिए प्यारा सा नोट लिखा है।



पलक तिवारी ने नोट में क्या लिखा
पलक ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'धन्यवाद, हमारी सही परवरिश के लिए सिर्फ सीख के लिए नहीं बल्कि उदाहरण के साथ हमें बताने के लिए की सच्ची ताकत क्या होती है। नकारात्मकता को अपने पास कभी नहीं आने देने के लिए धन्यवाद। आप मेरी सब कुछ हो। आप इस दुनिया की सबसे अच्छी पेरेंट हैं और आपको पाकर हम खुशनसीब हैं।'

Shweta Tiwari And Palak Tiwari Shared Pictures Of A Fun Day With Reyansh Amid New Allegations By Abhinav Kohli
श्वेता तिवारी, पलक और रेयांश - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे तो श्वेता तिवारी और पलक की इंस्टा स्टोरी देखकर सबकुछ नॉर्मल लग रहा है लेकिन इसके उलट अभिनव कोहली अपने बेटे रेयांश से मिलने के लिए बेताब है। फादर्स डे के दिन उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वो अपने बेटे रेयांश से मिल नहीं पाए। 

Shweta Tiwari And Palak Tiwari Shared Pictures Of A Fun Day With Reyansh Amid New Allegations By Abhinav Kohli
अभिनव कोहली, रेयांश - फोटो : Insatagram- @abhinav.kohli024

अभिनव कोहली में वीडियो में कहते हैं कि, 'आज फादर्स डे है और आज भी मैं अपने बच्चे को नहीं मिल पाऊंगा। पिछले साल भी नहीं मिल पाया था। बहुत कोशिश की लेकिन मैं हार गया। एक दो दिन में श्वेता वापस आ जाएगी। जब मेरे बच्चे की मां उसे छोड़कर चली गई थी और मेरा बच्चा बिना मां-बाप के था, तब डेढ़ महीने तक मैंने बहुत कोशिश की और बहुत हाथ-पैर मारे लेकिन मैं हार गया। मैं उससे नहीं मिल सका।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari And Palak Tiwari Shared Pictures Of A Fun Day With Reyansh Amid New Allegations By Abhinav Kohli
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : सोशल मीडिया

आगे अभिनव कहते हैं, 'मैं जितनी बार भी हारूंगा उतनी बार ही फिर उठूंगा क्योंकि ये मेरा हक है कि मैं अपने बच्चे से मिलूं, ये मेरे बच्चे का हक है कि वो अपने बाप से मिलें और ये मर्दों का हक है कि उनके खिलाफ कोई गलत कानून ना हो। हमारे जज्बात ना कुचले जाएं और हमारी आजादी भी ना छीनी जाए।' तो वहीं वीडियो के साथ कैप्शन में अभिनव लिखते हैं,' बहुत अच्छी बात है कि औरतों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बने हैं लेकिन अब मर्दों के बचाव के लिए भी कानून बनने चाहिए। जो बच्चों को बाप से दूर रखने से और फर्जी केस से बचाएं।'

विज्ञापन
Shweta Tiwari And Palak Tiwari Shared Pictures Of A Fun Day With Reyansh Amid New Allegations By Abhinav Kohli
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली और रेयांश - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, ये मामला तब शुरू हुआ जब अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया कि वो उनके बेटे रेयांश को अकेला छोड़कर 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए विदेश जा रही हैं। श्वेता ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह बेटे की परवरिश के लिए एक पैसा नहीं देते हैं। बता दें, श्वेता तिवारी अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक के साथ अलग रहती हैं। लेकिन श्वेता और अभिनव के बीच रेयांश की कस्टडी को लेकर झगड़े होते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed