टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत के बाद अभिनव को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्वेता के मुताबिक, अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। श्वेता को उनकी बेटी पलक के साथ पुलिस थाने के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह जोर-जोर से रोती नजर आ रही थीं। 38 वर्षीय श्वेता ने सीरियल कसौटी जिंदगी की में निभाए गए किरदार प्रेरणा से घर-घर में लोकप्रियता पाई। वो आज भी प्रेरणा के नाम से ही जानी जाती हैं।
2 of 7
Shweta Tiwari
- फोटो : file photo
श्वेता तिवारी ने साल 2001 में टीवी शो कहीं किसी रोज से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर का सीरियल कसौटी जिंदगी की (2001-08) में काम किया। इसके अलावा श्वेता ने जानें क्या बात हुई, अदालत, सजन रे झूठ मत बोलो और परवरिश में काम किया। वो कई रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं, जिनमें बिग बॉस, नच बलिए, इस जंगल से मुझे बचाओ, कॉमेडी सर्कस और झलक दिखला जा मुख्य हैं।
टीवी में पॉपुलरिटी हासिल करने के बाद श्वेता तिवारी ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2004 में वो सबसे पहले बिपासा बशु की फिल्म मदहोशी में नजर आईं। इसके बाद श्वेता तिवारी ने आबरा का डाबरा और मिले न मिले हम जैसी कई फिल्में कीं। श्वेता ने भोजपुरी की भी कई फिल्मों में काम किया है।
पढ़ें: बेटी से मारपीट करने के आरोप में श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप
श्वेता अपने पूर्व पति राजा चौधरी के साथ रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। 19 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1998 को श्वेता पति राजा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधी। 2 साल बाद उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया। इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी।
5 of 7
shweta tiwari
- फोटो : social media
साल 2001 में श्वेता तिवारी टीवी की बहू के रूप में काफी फेमस हो चुकी थीं। उन्होंने खुलकर राजा पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया। राजा ना केवल श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे बल्कि बेटी पलक पर भी हाथ उठाते थे।