अपने अलग अंदाज और मासूमियत भरे सवालों से लोगों के दिलों पर अंगूरी भाबी ने कम ही दिनों में कब्जा जमा लिया। शिल्पा शिंदे के शो से जाने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे शो की टीआरपी पर बुरा असर पड़ेगा। हालांकि शुभांगी अत्रे ने न केवल इस किरदार को नया रूप रंग दिया बल्कि अपने अदाओं से लोगों को झट से इंप्रेस कर दिया।लेकिन क्या आपको पता हैं शुभांगी शिल्पा शिंदे को इससे पहले भी एक और सीरियल में रिप्लेस कर चुकी हैं।
बिग बॉस सीजन 11 में शिल्पा शिंदे ने 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल को लेकर कई खुलासे किए थे। यहां तक कि विकास गुप्ता से झगड़ा भी किया। खबरों की मानें तो शिल्पा के शो को छोड़ने के बाद मेकर्स ने करीब 80 एक्ट्रेस का ऑडिशन लिया और उसके बाद शुभांगी अत्रे को चुना गया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि शुभांगी ने शिल्पा की जगह शो में लिया गया हो। 'चिड़िया घर 'सीरियल में भी शिल्पा की जगह शुभांगी को लिया गया था।
भोली सी दिखने वाली शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल से साल 2006 में की थी। इसमें उन्होंने महज छोटा सा रोल निभाया था।इसके बाद शुभांगी ने साल 2007 में 'कस्तूरी' सीरियल में लीड रोल निभाया।इस सीरियल ने शुभांगी के करियर में उड़ान भर दी। हालांकि शुभांगी और करन पटेल के झगड़े ने भी काफी सुर्खियां बटोरी।
यहां तक कि एक इंटरव्यू के दौरान शुभांगी और करन ने बताया भी कि दोनों एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते। साल 2008 में Times Of India से बात करते हुए शुभांगी ने कहा था - 'मैं करन के साथ एक मिनट भी खड़ी नहीं हो सकती लेकिन मैं कुछ भी नहीं कर सकती। मैंने इस इंडस्ट्री में आने से पहले अपने आप को इसके लिए तैयार कर लिया था। मुझे पता था ऐसे लोगों से मुलाकात होगी।'
इसी इंटरव्यू के दौरान करन ने भी शुभांगी से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। करन ने कहा था - 'मैं शुभांगी को पहले दिन से ही पसंद नहीं करता हूं। किसी भी परिवार में आपस में कुछ दिक्कत जरूर होती है।' इससे पहले शुभांगी दो हंसों का जोड़ा, हवन, चिड़िया घर, अधूरी कहानी हमारी,गुलमोहर ग्रैंड में नजर आईं।