बिग बॉस में एक और एविक्शन की बारी है। आज रात यानि कि 10 जनवरी को घर में मौजूद पांच कंटेस्टेंट्स में से एक के चले जाने के बाद शो टॉप 4 कंटेस्टेंट्स मिल जाएंगे। लेकिन इस बीच हिना और शिल्पा एक बार फिर लड़ते नजर आए..
बता दें कि शो में मेहमान बनकर आईं अर्शी खान घर में मौजूद सभी घरवालों के साथ बहुत अजीब खेल रही हैं। इस खेल में सभी घरवालें एक-दूजे का भारी नुकसान करने में लगे हुए हैं। दरअसल, अर्शी को घर में एक टास्क करवाने के लिए बुलाया गया है जिसकी जज और संचालक वे खुद ही हैं।
अर्शी द्वारा दिए गए टास्क का नाम है 'अर्शी चाहती है' है। इस टास्क में घरवालों को मतलबी बन एक-दूजे की चीजों को तोड़ना, फाड़ना, नष्ट करना आदि से है। ऐसे में जब शिल्पा की बारी आई तो वे मतलबी बनने के लिए हिना खान के फेवरेट कप शेरखान को तोड़ने के लिए तैयार हो गई।
वहीं, हिना ने मना किया कि शिल्पा ऐसा मत करो। तो इसपर शिल्पा ने कहा कि 'मुझे बहुत देवी-देवी कहती हो ना अब बताऊंगी 'मीन'(मतलबी) क्या होता है। इसके बाद दोनों में जुबानी जंग छिड़ गई।
बता दें कि जो इस टास्क में जज अर्शी खान को सबसे ज्यादा मतलबी लगेगा वे उसे विजेता घोषित करेंगी। विजेता को धनराशि भी मिलेगी। इस टास्क में शिल्पा
पहले विकास की फेवरेट जैकेट को नष्ट करने को तैयार हो गई थी।