बिग बॉस के मेकर्स फाइनल में क्या फैसला लेते हैं इसका किसी को नहीं पता। लेकिन हम आपको बता दें कि महज कुछ घंटों में इस कंटेस्टेंट को एक मिलियन से भी ज्यादा वोट हासिल हुए हैं...ऐसे में इस कंटेस्टेंट को जीत की दहलीज तक जाने से कोई नहीं रोक सकता....
Bigg Boss 11: OMG! चंद घंटों में इस कंटेस्टेंट को मिले 1 मिलियन से ज्यादा वोट, इसका जीतना तय
कल रात यानि कि 14 जनवरी को बिग बॉस के महासंग्राम में फैसला हो जाएगा कि कौनसा कंटेस्टेंट घर में सबसे अच्छा खेला है। बता दें कि फिलहाल घर में चार फाइनलिस्ट विकास, हिना, शिल्पा और पुनीश शर्मा हैं। लेकिन इससे पहले हम आपको बता रहे हैं कि वोटिंग के हिसाब से कौन कंटेस्टेंट बाजी मार रहा है।
दा खबरी के ट्वीट के मुताबिक, साढ़े तीन घंटों में शिल्पा शिंदे को 1 मिलियन से भी ज्यादा वोट मिल गए हैं। अगर वोटों के हिसाब से देखा जाए तो उनका जीतना तय माना जा रहा है। लेकिन आखिरी फैसला क्या होगा इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
Ok here i M!
Shilpa Shinde For The Win
Crossed 1M in just 3 hours and 30 minutes, fastest trend ever
Trending with 1.05M tweets in India and Worldwide
Retweet if you are part of the trend
वहीं, हिना, विकास और पुनीश वोटिंग की रेस में शिल्पा से बहुत पीछे चल रहे हैं। बता दें कि शिल्पा के वोटिंग की गिनती पल-पल में बढ़ती ही जा रही है। इसका सीधा सा मतलब है कि शो को देखने वाले दर्शक चाहते हैं कि पूर्व 'अंगूरी भाबी' के सिर बिग बॉस का ताज सजे।
बता दें कि शो के फिनाले के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। फिनाले में घर में 'नागिन' कही जाने वाली अर्शी खान भी परर्फोर्म करने वाली हैं। साथ ही हितेन तेजवानी भी इस शो में नजर आने वाले हैं। वहीं, टॉप 4 की रेस से बाहर हुए आकाश ददलानी भी अपने रैप 'बैंग-बैंग' का भी जलवा फिनाले में दिखाने वाले हैं।