बिग बॉस 11 में सलमान खान की चहेती कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे भले ही शक्ल और अक्ल से कितनी मासूम बनने की कोशिश करती रही हैं। लेकिन इस अनसीन वीडियो से उनका असली रंग सामने आया है....
BIGG BOSS 11: सलमान के तेवर देख असली रंग में आईं शिल्पा शिंदे, अर्शी को दे डाली खुली धमकी
बता दें कि घर में मां कही जाने वाली शिल्पा शिंदे किसी विलेन से कम नहीं नजर आ रही है। जहां एक ओर वे अर्शी और आकाश के साथ घुल-मिलकर और उनकी मां बनकर रहती थीं। लेकिन वे अब दोनों को जरा भी घास नहीं डालती हैं।
#BB11 Shilpa Shinde Slowly and Steadily showing her real colors and Proving to be next Hina Khan. Talking about her class and See this ego. pic.twitter.com/4jJFaERQEe
बात यहां तक पहुंच चुकी है कि उन्होंने अर्शी खान को धमकी डे डाली है। शिल्पा ने शो के एक अनसीन वीडियो में साफ-साफ कह दिया है कि उन्होंने इंडस्ट्री में 15 साल काम किया है और वे अर्शी के मुंह नहीं लगना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे शो बाहर जाकर देख लेंगी साथ ही ये भी कहा कि अर्शी अभी जानती नहीं है कि शिल्पा शिंदे कौन हैं।
घर में शिल्पा के हौंसले सलमान खान की वजह से भी बढ़ रहे हैं। क्योंकि 'वीकेंड का वार' में सलमान ने भी अर्शी खान को तगड़ी फटकार लगाई थी। सलमान ने अर्शी से पूछा था कि उन्होंने शिल्पा शिंदे को घर में कैप्टन क्यों नहीं बनने दिया। शायद इस बात को सोचकर शिल्पा अब अर्शी पर चौड़ी होने लगी हैं।
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिल्पा शिंदे भी नॉमीनेट हुई थीं लेकिन वे वीकेंड का वार में सुरक्षित बच निकली। लेकिन अब हितेन और प्रियांक पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अर्शी का प्यार यानि कि हितेन अब बेघर हो जाएंगे।