बिग बॉस 11 को खत्म हुए तकरीबन दो हफ्ते होने वाले हैं। लेकिन शो के कंटस्टेंट्स अभी भी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में शो की विनर शिल्पा शिंदे ने अपनी जीत पर बिग बॉस के इस पूर्व विनर को पर्सनली थैंक्स बोला है...
Bigg Boss विनर शिल्पा शिंदे ने इस शख्स को बोला पर्सनली थैंक्स, शो के इस सीजन में बना था विनर
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे जीत के बाद सातवें आसमान पर हैं। उन्हें अभी भी जीत की बधाईयों के मैसेज आते रहते हैं और इस खुशी में वे हर दिन किसी ना किसी पार्टी में भी नजर आती रहती हैं। लेकिन इस बीच ये बात सामने आई है कि शिल्पा शिंद ने बिग बॉस के पूर्व विनर गौतम गुलाटी को थैंक्स बोला है।
बता दें कि गौतम गुलाटी ही उन गिने-चुने शख्स में से है जिन्हें शिल्पा ने पर्सनली थैंक्स बोला है। चलिए आपको बता दें कि इस थैंक्स के पीछे की वजह क्या है। दरअसल, शो की शुरुआत से ही गौतम गुलाटी ने शिल्पा शिंदे को ट्विटर पर लगातार सपोर्ट किया और उनकी जीत की कामना की। इस बात पर शिल्पा ने सॉरी लिखते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर गुलाटी को दिल से थैंक्स लिखा है।
Sometime few words matter a lot..
— Shilpa Shinde (@ShindeShilpaS) January 25, 2018
Sorry @TheGautamGulati for not responding to this earlier.
Thanks a lot🤗 https://t.co/WoYRGdRv8V
बताया जा रहा है कि गौतम गुलाटी और शिल्पा शिंदे दोनों का ही बिग बॉस का सफर एक जैसा रहा है। जहां पूरे सीजन शिल्पा ने जीत की ये लड़ाई किसी ग्रुप में शामिल ना होकर अकेले ही लड़ी तो वहीं गौतम ने भी शो में इस पॉलिसी को अपनाया था। गौतम सीजन 8 के विनर घोषित किए गए थे।
Dil Ki Baat Hi karta Hu Main.#Shilpashinde 🏆
— Gautam Gulati 🇮🇳 (@TheGautamGulati) January 13, 2018
First and Last Tweet on #BB11
वहीं, शिल्पा ने गणतंत्र दिवस पर वीडियो जारी कर इस शुभ अवसर सभी को बधाई दी है। शिल्पा की ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अब तक इस वीडियो पर तकरीबन 1600 कमेंट्स और 4000 के करीब रिट्वीट्स आ चुके हैं। बता दें कि शिल्पा टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर है' में 'अंगूरी भाबी' के रोल से से लोगों की नजर में उतरी थीं।
Happy Republic Day!
— Shilpa Shinde (@ShindeShilpaS) January 26, 2018
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा ||
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/RrC9W0b610