भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी बनकर मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। उन्हें सुनील से बहुत सारी शिकायतें हैं। शिल्पा ने कहा है कि उन्होंने 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' शो में शामिल होने से पहले निर्माताओं को सूचित किया था कि वह सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना चाहती हैं।
2 of 5
गैंग्ज़ऑफ़फ़िल्मिस्तान
- फोटो : Instagram- गैंग्ज़ऑफ़फ़िल्मिस्तान
शो 31 अगस्त से शुरू हो रहा है लेकिन खबर है कि शिल्पा इसका हिस्सा नहीं होंगी। शिल्पा का कहना है कि 'शो के मेकर्स ने शुरुआत से मुझसे झूठ बोला है। उन्होंने मुझे कहा था कि हमें हफ्ते में सिर्फ 2 बार शूट करना है, लेकिन हम रोज 12 घंटे शूट कर रहे हैं।'
3 of 5
गैंग्ज़ऑफ़फ़िल्मिस्तान
- फोटो : Instagram- गैंग्ज़ऑफ़फ़िल्मिस्तान
शिल्पा कहती हैं, 'मैंने इस शो को हां करने के लिए सिर्फ एक शर्त रखी थी कि मैं सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करूंगी। उन्होंने मुझसे कहा कि सुनील शो का हिस्सा नहीं हैं। फिर मुझे बाहर से पता चला कि सुनील इस शो का हिस्सा हैं। मैंने शो के मेकर्स से जब पूछा तो उन्होंने कहा कि सुनील का मेरे पार्ट से कोई लेना देना नहीं होगा। वह कुछ और करेंगे'।
4 of 5
शिल्पा शिंदे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शिल्पा ने सुनील ग्रोवर पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि, कपिल शर्मा शो में हर आर्टिस्ट को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है, लेकिन गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में ऐसा नहीं है। यहां पूरा फोकस सुनील ग्रोवर पर होता है। जब सुनील सेट पर होते हैं तो कोई और कुछ नहीं कर पाता। हमें स्क्रिप्ट्स नहीं दी जाती। मैं भीड़ में बैठकर ताली बजाने के लिए वापसी नहीं कर रही हूं'।
5 of 5
गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान की तो यह 31 अगस्त से रात 8 बजे से शुरू होने जा रहा है। इस शो में शिल्पा शिंदे, संकेत भोसले और सुनील ग्रोवर के अलावा उपासना सिंह, सुगंधा मिश्रा, संकेत भोंसले, सिद्धार्थ सागर, परितोष त्रिपाठी और जतिन सूरी जैसे कलाकर नजर आने वाले हैं।