फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला के परिवार को है 'बहुरानी' पर गर्व, सुनकर रुबीना की आंखें हुईं नम

Thu, 07 Jan 2021 04:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 07 Jan 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
shilpa saklani and abhinav shukla parents Proud On Rubina Dilaik Actress Got Emotional After Listening This
शिल्पा सकलानी, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Twitter

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में जैसे- जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं। शो में लगातार हाईवोल्टेज ड्रामे भी बढ़ते ही जा रहे हैं। शो में अर्शी खान और रुबीना दिलैक के बीच लगातार घमासान देखा ही जा रहा है। इसी बीच रुबीना दिलैक के लिए अभिनव शुक्ला के घर से एक मैसेज आया है। जिसे सुनकर रुबीना की आंखें नम हो गई हैं।

shilpa saklani and abhinav shukla parents Proud On Rubina Dilaik Actress Got Emotional After Listening This
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv

दरअसल शो को दिलचस्प बानने के लिए इसमें आए दिन कुछ ना कुछ नया किया जाता है। अब जल्द ही दर्शकों को लुभाने के लिए शो में खास मेहमानों की एंट्री होने वाली है। इन नए मेहमानों को देखते ही मौजूदा कंटेस्टेंट्स काफी इमोशनल हो जाएंगे। इस दौरान अभिनव शुक्ला से मिलने के लिए अभिनेत्री शिल्पा सकलानी आने वाली हैं। शिल्पा इस दौरान रुबीना के लिए खास मैसेज लेकर आएंगी जिसे सुनकर रुबीना दिलैक भी इमोशनल हो जाएंगी।

shilpa saklani and abhinav shukla parents Proud On Rubina Dilaik Actress Got Emotional After Listening This
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv

रुबीना दिलैक की टीम की तरफ से इस खबर की जानकारी ट्विटर पर शेयर की गई है। टीम की तरफ से शिल्पा सकलानी और अभिनव शुक्ला के बीच बातचीत की फोटोज शेयर की गई हैं। साथ ही रुबीना की भी रोत हुए तस्वीर शेयर की गई है। इसी के साथ बताया गया है कि शिल्पा अभिनव को बताती हैं कि अभिनव के परिजन अपनी बहू रुबीना की बहुत तारीफ करते हैं। उन्हें अपनी बहुरानी पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa saklani and abhinav shukla parents Proud On Rubina Dilaik Actress Got Emotional After Listening This
निक्की तंबोली, राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं एक वीडियो कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। जिसमें सभी घरवालों के सदस्य उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं। जिसमें एजाज खान के भाई, निक्की तंबोली की मां और राहुल वैद्य की मां भी नजर आ रही हैं। तो वहीं अली गोनी अपनी बहन के साथ वीडियो कॉल के जरिए बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
shilpa saklani and abhinav shukla parents Proud On Rubina Dilaik Actress Got Emotional After Listening This
Bigg Boss 14 - फोटो : Instagram: @colorstv

इस वीडियो में सभी घरवाले बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिग बॉस का आने वाला एपिसोड बेहद इमोशनल होने वाला है। जब महीनों बाद घरवाले अपने परिवार से मिलेंगे।

पढ़ें: Reena Roy Birthday: 64 साल की हुईं रीना रॉय, एक डायलॉग भूलने की मिली थी ऐसी सजा, हाथ से निकल गई थीं कई फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed