बिग बॉस में प्रेस कांफ्रेंस वाला दिन शिल्पा शिंदे के लिए आफत बनकर आया। इस दिन शिल्पा अबतक के सभी एपिसोड से ज्यादा बीती रात के एपिसोड में रोती नजर आईं, लेकिन दुखी होकर शिल्पा शो में 'नमकहराम' बोलती भी दिखाई दीं।
बता दें कि शो के सेमीफिनाले वीक में पांच कंटेस्टेंट्स पहुंच चुके हैं जिनमें विकास, हिना, शिल्पा, आकाश और पुनीश के नाम शामिल हैं। बीते हफ्ते हुए बीबी मॉल टास्क में वोटिंग की रेस में हारकर लव त्यागी बाहर हो चुके हैं।
लेकिन घर में जमी प्रेस कांफ्रेंस में शिल्पा शिंदे को विकास, आकाश और हिना ने जमकर टारगेट किया। बता दें कि इस एपिसोड में शिल्पा शिंदे के शुरूआत से लेकर अंत आंसू ही निकलते रहे। पहले तो विकास और हिना ने कांफ्रेंस में शिल्पा के मन को बहुत ठेस पहुचाईं।
विकास और हिना ने उन्हें ऑवरकांफिडेंड कहा और साथ ही उन्हें ड्रामेबाज भी करार दिया। इस बीच आकाश ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। आकाश ने भरी कांफ्रेंस में शिल्पा पर करारे तंज कसे। वहीं, अकेले पुनीश ने विकास और हिना को जवाब दे शिल्पा की हिम्मत बढ़ाई।
5 of 5
shilpa shinde
- फोटो : shilpa shinde
बता दें कि कांफ्रेंस खत्म होने के बाद शिल्पा अकेले में रो रही थी लेकिन सिवाय पुनीश के शिल्पा को देखने कोई नहीं आया। शिल्पा ने पुनीश को अपने हाथ दिखाए और कहा कि 'ये हाथ घर में खाना बना-बनाकर जले हैं लेकिन इन लोगों को तो ये ड्रामा ही लगता है। '