साल 2007 में टीवी के कई शोज ने छोटे पर्दे पर धमाल मचा दिया था। ऐसा ही एक शो था दिल मिल गए जो कि संजीवनी का सीक्वल था। सीरियल के कई एक्टर अपने किरदारों से खूब पॉपुलर हुए। दिल मिल गए में करण सिंह ग्रोवर और शिल्पा आनंद ने डॉ अरमान मलिक और डॉ रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाया था। युवाओं के बीच दोनों ने खूब प्यार बटोरा। ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री से लेकर रोमांटिक गानों तक, सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट लगता था।
2 of 5
shilpa anand
- फोटो : social media
शिल्पा आनंद ने एक साल बाद ही शो को अलविदा कह दिया। दोबारा जब शिल्पा लौंटी भी तो वो पॉपुलरिटी नहीं मिली और जल्दी ही वो फिर से बाहर हो गईं। सीरियल दिल मिल गए के अलावा शिल्पा कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं इनमें इकरार बाई चांस, दीवाने हो गए, अलर्ट 24*7, ब्लडी इश्क और ये है लॉलीपॉप रहीं। इन फिल्मों से शिल्पा को कोई फायदा नहीं हुआ।
3 of 5
shilpa anand
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लैमर की दुनिया से दूर जाने के बाद शिल्पा आनंद ने अपना नाम बदलकर ओहाना शिवानंद कर लिया था। शिल्पा फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सेल्फी की दीवानी शिल्पा अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन उनका ये ट्रांसफॉर्मेंशन लुक देख फैंस भी हैरान रह गए। उनका बदला लुक पहले से बिल्कुल अलग है। यही नहीं कुछ तस्वीरों में तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
4 of 5
shilpa anand
- फोटो : social media
कई तस्वीरों में शिल्पा घुंघराले बालों के साथ दिखीं। हालांकि कई सालों बाद भी शिल्पा की मुस्कान उनके फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। शिल्पा कई तस्वीरों में अजीबोगरीब मुंह बनाती हुई दिख जाएंगी। शायद उन्हें ऐसी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करना पसंद है।
5 of 5
shilpa anand
- फोटो : social media
फिलहाल शिल्पा ने पर्दे से दूरी बना रखी है। उनके फैंस अक्सर रिक्वेस्ट शेयर करते हैं कि जल्द ही वो कमबैक करें और फिर से दिल मिल गए जैसा धमाल कर दिखाएं। बहरहाल देखना होगा कि शिल्पा कब पर्दे पर वापसी करती हैं।