बिग बॉस के पिछले सीजन की विनर रहीं दीपिका कक्कड़ के नए सीरियल का नाम है, कहां हम कहां तुम। सीरियल में भी दीपिका एक टीवी अदाकारा का किरदार ही निभा रही हैं। दीपिका से एक मुलाकात ।
{"_id":"5d072ca48ebc3e14da241bd8","slug":"deepika-kakar-interview-with-amar-ujala-says-i-am-never-able-to-do-what-the-film-artist-does","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका ने अमर उजाला से कही मन की बात, फिल्मी कलाकार जो करते हैं वह मैं कभी नहीं कर पाऊंगी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दीपिका ने अमर उजाला से कही मन की बात, फिल्मी कलाकार जो करते हैं वह मैं कभी नहीं कर पाऊंगी
Mon, 17 Jun 2019 12:14 PM IST
अपूर्वा राय
अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
deepika kakar kaha hum kahan tum
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
dipika kakar
इस साल के बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को क्या सलाह देना चाहेंगी ?
मैं बस यही कहना चाहूंगी कि धैर्य बहुत जरूरी है। दूसरों के जैसा बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आप असलियत में कैसे हो और क्या हो वह दिखाना ज्यादा जरूरी है। झगड़े और साजिशें भी जीवन में कभी फायदा नहीं पहुंचाती।

- फोटो : twitter
बिग बॉस में जाने से पहले आपको सीरियल कहां हम, कहां तुम का ऑफर आया था, क्या खास है इस शो में?
हमारे शो की टैगलाइन है कि जिन दो दिलों की दुनिया ही अलग है क्या वह एक हो पाएंगे? करण ग्रोवर डॉक्टर रोहित की भूमिका में हैं और मैं सोनाक्षी हूं जो एक टीवी कलाकार है। रोहित को उसके टीवी शोज नहीं पसंद। वहीं मुझे मेडिकल दुनिया के बारे में कुछ नहीं पता। फिर भी ये दोनों एक होते हैं और कैसे एक दूसरे के लिए समय निकालते हैं, यही शो की कहानी है।

Dipika Kakar
बिग बॉस के होस्ट सलमान खान नच बलिए प्रोड्यूस कर रहे हैं, सलमान खान के टेलीविजन में इतनी दिलचस्पी लेने के बारे में क्या कहना चाहेंगी?
सलमान खान भारतीय टेलीविजन का स्तर ऊंचा कर रहे हैं। मैं तो चाहती हूं कि वह और ज्यादा शोज बनाएं और लोगों को काम करने का मौका दें। वह अपने हर शो में खुद भी दिखते हैं और उनकी ये मौजूदगी ही टीवी शो का लेवल अलग कर देती है।

दीपिका कक्कड़
- फोटो : amarujala
फिल्मों को लेकर क्या सोचा है आपने?
मैं अपनी टीवी की दुनिया में बहुत खुश हूं। ऐसा नहीं है कि मैं फिल्मी कलाकारों की इज्जत नहीं करती पर मुझे लगता है कि वह जो करते हैं वह मैं कभी नहीं कर पाऊंगी। इसीलिए मैं जहां हूं वहां बहुत खुश हूं।
मैं अपनी टीवी की दुनिया में बहुत खुश हूं। ऐसा नहीं है कि मैं फिल्मी कलाकारों की इज्जत नहीं करती पर मुझे लगता है कि वह जो करते हैं वह मैं कभी नहीं कर पाऊंगी। इसीलिए मैं जहां हूं वहां बहुत खुश हूं।