'बिग बॉस 16' को शुरू हुए 40 दिनों से ज्यादा का समय हो चुका है और गेम मजेदार होता जा रहा है। जहां कंटेस्टेंट में कई बार टास्क के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है तो वहीं हर रोज कोई न कोई प्रतिभागी एक दूसरे के साथ छोटी-छोटी बात पर लड़ता नजर आता है। किसी के बीच लव एंगल है और किसी के बीच दोस्ती तो कोई उसे फेंक बता रहा है। फिलहाल कुल मिलाकर इस बार भी कंटेस्टेंट ने शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया है। 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे मनाया जाता है ऐसे में बिग बॉस के घर में 13 तारीख को ही इस मौके को सेलिब्रेट किया गया और घर में शेखर सुमन ने एक बार फिर से रविवार की एंट्री ली।
Bigg Boss 16: शेखर सुमन ने हल्का किया बिग बॉस के घर का माहौल, नोक-झोंक के बीच छूटे हंसी के फव्वारे
आज के 'बिग बॉस 16' चिल्ड्रेन डे स्पेशल एपिसोड में शेखर सुमन के आने से घर का माहौल नोक झोंक के बीच भी काफी हल्का-फुल्का दिखाई दिया। सबसे पहले शेखर सुमन ने सभी प्रतिभागियों के बचपन की तस्वीरें दिखाई, जिसे देखकर सभी के बचपन की यादें ताजा हो गईं। इसके बाद शेखर सुमन ने प्रतिभागियों से कुछ सवाल पूछे और उसी के हिसाब से घर वालों ने एक दूसरे को टैग दिए।
Rajkumar Rao: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में लीड रोल करने वाले थे राजकुमार राव, इस वजह से बनते-बनते रह गई बात
कौन है जो दूसरों के कहने पर चलता है
शेखर सुमन सबसे पहले पूछते हैं कि बताओ ऐसा कौन है जो हमेशा बस दूसरों के कहने पर चलता है और इसका जवाब अंकित देगे। इसके जवाब में अंकित ने एमसी स्टैन का नाम लिया। जिस पर काफी नोक झोक भी देखने को मिली।
32 Years Of Aashiqui: इस वजह से आशिकी के पोस्टर में छिपाया गया था सितारों का चेहरा, कुमार सानू ने किया खुलासा
हवा निकले गुब्बारे का टैग
शेखर सुमन दूसरा सवाल निमृत से पूछते हैं कि बताओ ऐसा कौन है जो हवा निकले गुब्बारे की तरह दिशाहीन है। इस पर निमृत अहलूवालिया गौतम का नाम लेती हैं और इस बात को स्पष्ट करते हुए वह कहती हैं कि सब कुछ अंडर द टेबल जैसा है...मतलब वो सौंदर्या के साथ कनेक्टेड हैं लेकिन मेरी तरफ देखते हैं और स्माइल करते हैं। तो इस मामले में वह दिशाहीन हैं। वहीं गौतम भी खुद को डिफेंड करते दिखे और वह कहते हैं कि वो दिशाहीन नहीं हैं। बस किसी से निजी दुश्मनी नहीं रखते। अगर को देखकर स्माइल देता है तो वह भी मुस्कुरा देते हैं।
Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान खान नहीं थे पहली पसंद, स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए थे अभिनेता
कौन है 'बिग बॉस 16' के घर की पापी गुड़िया
शेखर सुमन ने बिग बॉस के घर में तीसरा और आखिरी सवाल शिव से पूछा कि इस घर की पापी गुड़िया कौन है। इस पर शिव ठाकरे ने प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लिया और दिलचस्प ये रहा कि प्रियंका पहले ही इस बात को समझ चुकी थीं कि उनका नाम लिया जाएगा। फिलहाल आज कुल मिलाकर बिग बॉस के घर का माहौल काफी शांत और खुशनुमा दिखा।
KBC 14 : हॉट सीट छोड़ अमिताभ बच्चन की जगह पर जा बैठीं प्रतिभागी! बिग बी को लगा झटका, दी ऐसी प्रतिक्रिया