बदलते भारत में स्टार्टअप और नए व्यवसाय स्थापित करने की संस्कृति जड़ें जमा चुकी हैं। समाज के इसी बदलाव की तस्वीर दिखाते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन 20 दिसंबर से लॉन्च करने जा रहा है अपना नया शो ‘शार्क टैंक इंडिया’। अमिताभ बच्चन की मेजबानी में चल रहे शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17 दिसंबर को होने वाले फिनाले के बाद उसके अगले सोमवार से ये शो शुरू होने जा रहा है। इस शो में हुनरमंद लोग अपने नए विचारों, कारोबारी करिश्मों और नए उद्योग लगाने की अपनी प्रतिकृतियों के जरिये इस मंच पर अपने लिए निवेश की व्यवस्था कर सकेंगे। शो बनान वालों का दावा है कि ‘शार्क टैंक इंडिया’ न सिर्फ इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेगा बल्कि दर्शकों को भी बिजनेस से जुड़ीं बारीकियों से अवगत कराएगा।
2 of 5
अशनीर ग्रोवर, विनीता सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘शार्क टैंक इंडिया’ के पहले संस्करण के टैलेंटेड शार्क्स में शामिल हैं 'भारत पे' के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर, शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ एवं को-फाउंडर विनीता सिंह, लेंसकार्ट के फाउंडर एवं सीईओ पीयूष बंसल, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर, शादी डॉट कॉम-पीपल ग्रुप के फाउंडर व सीईओ अनुपम मित्तल, मामाअर्थ की कोफाउंडर गजल अलघ और बोट के को-फाउंडर b चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अमन गुप्ता। देश में प्रसारित होने जा रहे अपनी तरह के इस पहले शो में चुने गए प्रतिभागियों का आमना-सामना निवेशकों से होगा जिन्हें कार्यक्रम में शार्क्स का नाम दिया गया है। ये लोग प्रतिभागी के आइडिया को समझेंगे, उसका आकलन करेंगे और उनकी फाइनल पिच के आधार पर उन्हें निवेश के प्रस्ताव देंगे।
3 of 5
अनुपम मित्तल, नमिता थापर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘शार्क टैंक’ दुनियाभर में मशहूर एक बिजनेस रियलिटी शो है जिसे भारत में बनाने के अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने हासिल किए हैं। साल 2001 में अपनी शुरुआत से लेकर अब तक 40 से ज्यादा देशों में ये शो प्रसारित हो चुका है और इस शो के जरिये तमाम नए कारोबारियों को अपने कारोबार के लिए निवेश भी हासिल हुआ है। जापान में ‘टाइगर्स ऑफ मनी’ के रूप में पहली बार लॉन्च हुए इस फॉर्मेट को निप्पॉन टीवी ने बनाया था। आगे चलकर 2005 में ब्रिटेन में इसे ‘ड्रैगन्स डेन’ के रूप में अपनाया गया और साल 2009 में ‘शार्क टैंक’ के रूप में अमेरिका में इसका प्रीमियर हुआ।
4 of 5
गजल अलघ, पीयूष बंसल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘शार्क टैंक इंडिया’ को सोनी की ही सहयोगी कंपनी स्टूडियो नेक्स्ट बना रही है। इसके मुखिया इंद्रनील चक्रवर्ती कहते हैं, हम शार्क टैंक इंडिया जैसा शो शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जिसमें दर्शकों के लिए टीवी देखने का एक अनोखा अनुभव है। यह शो ना सिर्फ उन्हें शिक्षित करेगा, बल्कि उनका मनोरंजन भी करेगा। भारत के उभरते स्टार्टअप सिस्टम को आगे बढ़ाने वाला यह शो नए भारत की बदलती तस्वीर पर रोशनी डालता है, जहां देश के नए बिज़नेस उम्मीदवारों को उनके सपने पूरे करने और शार्क के समक्ष अपने इनोवेटिव आइडियाज पेश करने का मौका दे रहा है।
5 of 5
गजल अलघ, नमिता थापर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वह कहते हैं, इन पिचेस के जरिए दर्शक भी ये जानेंगे कि बड़ी बिजनेस डील्स किस तरह होती हैं। इस शो के जरिए हम जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों से आए भारतीय उद्यमियों के अटूट उत्साह को सेलिब्रेट करेंगे और उनकी प्रेरणादायक कहानियां साझा करेंगे। जिस तरह के प्रोडक्ट्स और बिज़नेस पिच सामने आए हैं, वे कमाल के हैं और हमें उम्मीद है कि इस शो के जरिए हम उद्यमिता और रचनात्मकता को बढ़ावा देंगे।