फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितना बदल गए हैं 'शक्तिमान' के ये किरदार, ऐसे दिखते हैं 'डॉ जैकाल' और 'किलविश', 'कपाला' की कोरोना से हो गई मौत

Fri, 28 May 2021 03:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 28 May 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
Shaktimaan Starcast then And now Here is how the cast Looking This time
शक्तिमान के किरदार - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय लोक सेवा प्रसारण 'दूरदर्शन' को साल 1959 में 15 सितंबर के दिन लॉन्च किया गया था। मोबाइल, लैपटॉप से जुड़े डिजिटल क्रांति के इस युग में जीने वाली इस पीढ़ी को शायद ही दूरदर्शन के बारे में जानने में रूचि हो लेकिन 80 और 90 के दशक का हर बच्चा इसके बिना खुद को अधूरा समझता था। टीवी के शुरुआती दौर में जिन कार्यक्रमों ने धूम मचाई थी उनमें से एक शक्तमान भी था। 



हर बच्चे का पहला सुपरमैन था शक्तिमान
शक्तिमान उस दौर का ऐसा शो था जिसने खासकर बच्चों को दीवाना बनाया। अभिनेता मुकेश खन्ना के जीवंत अभिनय ने इस किरदार को अमर कर दिया। सीरियल ने 400 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे किए और टीवी की दुनिया में छा गया। शो के खत्म होने के बाद छोटी छोटी मगर मोटी बातें जिसमें बच्चों को सीख दी जाती थी, खूब पसंद किया जाता था। बच्चे हों या बड़े, कोई भी शक्तिमान का एक एपिसोड मिस नहीं करना चाहता था। वैसे तो शक्तिमान में कई ऐसे जानदार किरदार थे लेकिन आज हम उनमें से कुछ की बात करेंगे..

मुकेश खन्ना- शक्तिमान

Shaktimaan Starcast then And now Here is how the cast Looking This time
मुकेश खन्ना- शक्तिमान - फोटो : instagram: iammukeshkhanna

मुकेश खन्ना- शक्तिमान
90 के दशक में मुकेश खन्ना शक्तिमान बनकर लौटे और हर बच्चे के फेवरेट बन गए। उस दौरान बच्चे उनके कपड़े और स्टाइल को कॉपी करने लगे थे। बच्चों के बीच जैसा क्रेज मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार को लेकर देखने को मिला वैसा किसी और के लिए नहीं दिखा। मुकेश खन्ना अब 62 साल के हैं और सोशल मीडिया पर इन दिनों अपने जिंदा होने का सबूत पेश कर रहे हैं।

सुरेंद्र पाल- तमराज किलविश

Shaktimaan Starcast then And now Here is how the cast Looking This time
सुरेंद्र पाल- तमराज किलविश - फोटो : सोशल मीडिया

सुरेंद्र पाल- तमराज किलविश
फिल्म के हीरो शक्तिमान के साथ इसका विलेन किलविश भी काफी दमदार था। किलविश का एक डायलॉग 'अंधेरा कायम रहे' बच्चों के जुबान पर रखा रहता था। इस किरदार को निभाया था सुरेंद्र पाल सिंह ने। उन्हें धारावाहिक महाभारत में गुरु द्रोणाचार्य के किरदार के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विनी कलसेकर- शलाका बिल्ली

Shaktimaan Starcast then And now Here is how the cast Looking This time
अश्विनी कलसेकर- शलाका बिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

अश्विनी कलसेकर- शलाका बिल्ली
शक्तिमान को परेशान करने वाली काली बिल्ली शलाका के रोल में थीं अश्विनी कलसेकर। अश्विनी कई जाने माने धारावाहिकों और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। अश्विनी कलसेकर अंधाधुन और सिंबा दैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वे इंडस्ट्री में करीब 25 साल से एक्टिव हैं। कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनके नेगेटिव और ग्रे कैरेक्टर्स के लिए उन्हें ज्यादा याद रखा जाता है।

विज्ञापन

मुकेश खन्ना - गंगाधर

Shaktimaan Starcast then And now Here is how the cast Looking This time
मुकेश खन्ना - गंगाधर - फोटो : Twitter

मुकेश खन्ना - गंगाधर
शक्तिमान में गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकारनाथ शास्त्री का किरदार भी मुकेश खन्ना ने निभाया था। इस सीरियल में शक्तिमान ही गंगाधर थे। मुकेश खन्ना इन दिनों अपने बयानों ती वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनके निधन की अफवाह उड़ी थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed