कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों पूरे भारत को लॉकडाउन किया गया है। सरकार ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। इस बीच सरकार ने छोटे पर्दे के दर्शकों के लिए उनके पुराने टीवी सीरियल्स को दोबारा से प्रसारित करने का फैसला किया। जिसके तहत 90 के दशक के मशहूर सीरियल रामायण और महाभारत का प्रसारण हो चुका है जबकि शक्तिमान और चाणक्य जल्द शुरू होने वाले हैं। साल 1997 में शुरू हुआ शक्तिमान छोटे पर्दे का सबसे चर्चित टीवी सीरियल रहा है। यह सीरियल साल 2005 में टीवी पर आना बंद हो गया था, लेकिन एक बार फिर से शक्तिमान का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको इस सीरियल से जुड़े सभी किरदारों से रुबरू करवाते हैं। साथ ही ये भी बताते हैं कि अब इस सीरियल के सभी कलाकार कैसे दिखते हैं।
दूरदर्शन पर लौट रहा शक्तिमान, 15 साल बाद अब ऐसे दिखती है 'किलविश' और 'डॉ. जैकाल' सहित बाकी स्टारकास्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन