फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भाबीजी' अब नहीं मिलेंगी घर पर, जानिए किस वजह से इस हीरोइन ने किया लोकप्रिय धारावाहिक से किनारा

Thu, 20 Aug 2020 11:49 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 20 Aug 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Saumya Tandon quits Bhabi Ji Ghar Par Hain said It was not an impulsive decision
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : Social Media

टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में चर्चित 'गोरी मेम' यानी अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन ने इस शो को आखिरकार छोड़ने का फैसला कर लिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अब इस शो के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगी जो कि 21 अगस्त को ही खत्म हो रहा है। यानी शुक्रवार को उनकी शूटिंग का अंतिम दिन होगा। 

Saumya Tandon quits Bhabi Ji Ghar Par Hain said It was not an impulsive decision
सौम्या टंडन - फोटो : instagram

सौम्या के इस बयान के साथ ही पिछले कुछ हफ्तों से उनके शो को छोड़ने की अफवाहों पर अब विराम लग गया है। सौम्या के करियर का यह शो अब तक का सबसे सफल शो रहा है और इस किरदार के जरिए ही सौम्या देश के घर-घर तक पहुंची हैं।


Saumya Tandon quits Bhabi Ji Ghar Par Hain said It was not an impulsive decision
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस फैसले के बारे में और देश की स्थिति को समझते हुए उन्होंने कहा, 'वैसे ऐसे समय में एक स्थाई नौकरी और लोकप्रिय शो को छोड़ने का फैसला थोड़ा अटपटा सा लगता है। लेकिन, मुझे लगता है कि सिर्फ नियमित रूप से कमाई करना ही अब ज्यादा उत्साह पैदा नहीं करता है। मुझे अब कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना है जो एक कलाकार के तौर पर मुझमें कुछ वृद्धि करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saumya Tandon quits Bhabi Ji Ghar Par Hain said It was not an impulsive decision
सौम्या टंडन - फोटो : instagram

अपनी बात को जारी रखते हुए सौम्या ने कहा, 'इसका मतलब यह नहीं है कि इस शो ने मेरी उन्नति में कोई योगदान नहीं दिया है। अब तक इस शो के साथ मेरी यात्रा बहुत खूबसूरत रही है। हालांकि, मैं इस किरदार को पिछले पांच वर्षों से निभा रही हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझे इस शो को और पांच साल देने चाहिए। मुझे अब कुछ दूसरी अच्छी कहानियों का हिस्सा बनना है। अलग-अलग जगहों पर बहुत अच्छा काम हो रहा है। मुझे अपनी इस शो की टीम जरूर याद आएगी लेकिन अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर जोखिम उठाने ही होंगे।'

विज्ञापन
Saumya Tandon quits Bhabi Ji Ghar Par Hain said It was not an impulsive decision
सौम्या टंडन - फोटो : instagram

कुछ समय पहले खबर आई थी कि सौम्या की हेयर ड्रेसर को कोरोना ने जकड़ा है। साथ ही वेतन में कटौती और कोरोना वायरस से डर को लेकर भी सौम्या खबरों में थीं। इन सब पर अपने बयान में सौम्या ने कहा, 'मुझे अपनी हेयर ड्रेसर के कोरोना पॉजिटिव आने पर चिंता हुई थी और इसके लिए मैं अपने परिवारीजनों को खतरे में नहीं डाल सकती। मेरा एक छोटा बच्चा भी है। और मेरे शो छोड़ने का कारण पैसे में कटौती तो बिल्कुल नहीं है। सबको पता है कि आर्थिक समस्याएं सबके सामने हैं।'

पढ़ें: आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का 41 साल की उम्र में निधन, बाथटब में मिला शव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed